1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. कुंभ साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 अक्टूबर 2026): कुंभ वालों को कार्यक्षेत्र में रहना होगा संभलकर, विद्यार्थियों के लिए सुखद रहेगा सप्ताह

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 अक्टूबर 2026): कुंभ वालों को कार्यक्षेत्र में रहना होगा संभलकर, विद्यार्थियों के लिए सुखद रहेगा सप्ताह

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रह सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि करयिर को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कुंभ साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि वालों अक्टूबर का यह सप्ताह आपके जीवन के विभिन्न पक्षों के लिए महत्वपूर्ण रह सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं वहीं कर्ज चुका पाने में भी आप कामयाब हो सकते हैं। हालांकि, आत्मविश्वास में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है। आइए विस्तार से जान लेते हैं कुंभ साप्ताहिक राशिफल।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

कुंभ वालों इस सप्ताह में राह, गुरु, और सूर्य ग्रह का असर आपके जीवन पर देखने को मिल सकता है। नीच के सूर्य के चलते धार्मिक क्रियाकलापों से आपका मन दूर हो सकता है। वहीं आपकी राशि के पहले भाव में राहु के होने से, किसी बड़े काम में कामयाबी हाथ लगने के एकदम करीब होने पर भी आपके अंदर जोश और स्फूर्ति की कमी महसूस हो सकती है। ऊर्जा का स्तर थोड़ा धीमा रहने के कारण आपको कुछ छोटी-मोटी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर, छठे भाव में बृहस्पति की स्थिति आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकती है। इस दौरान आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा, जिससे आप अपने पुराने पेंडिंग बिलों और कर्जों को चुकता करने में पूरी तरह कामयाब रहेंगे। हालांकि, इस अवधि में अपनी जमापूंजी को उधार देने से आपको बचना चाहिए।

आपके घर-परिवार के मोर्चे पर खुशियां दस्तक देंगी; संतान के किसी स्कूल या कॉलेज के पुरस्कार वितरण समारोह का न्योता आपके और आपके परिवार के लिए बेहद गर्व और आनंद से भरा पल होगा। आपकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए संतान को आगे बढ़ते देख आपकी आंखें खुशी से नम हो सकती हैं। हालांकि, कार्यस्थल पर थोड़ी सावधानी बरतें—दफ्तर के खाली वक्त में ऐसा काम न करें जो सीनियर्स को नागवार गुजरे, जिससे दफ्तर में आपकी साख पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा, उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह हफ्ता बेहद फलदायी रहने वाला है। आपको अपने विषयों को गहराई से समझने में आसानी होगी। इस राशि के कुछ विद्यार्थी एकाग्रता में वृद्धि करने के लिए योग ध्यान करते भी नजर आ सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

गुरु-चंद्र के बीच महाअष्टमी की रात बनेगा समसप्तक योग, कर्क-मकर सहित 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत

More Rashifal News