Weekly Lucky Rashifal 22nd june to 28th june: जून के इस सप्ताह में बुध और मंगल की स्थिति कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगी। मंगल 21 जून को राशि बदलते हुए वृषभ राशि में गोचर करेंगे, वहीं बुध सप्ताह के पहले दिन यानि 22 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में किन राशियों के लिए जून का यह सप्ताह लाभदायक और भाग्यशाली साबित हो सकता है, आइए जानते हैं विस्तार से।
मेष राशि
आपके दूसरे भाव में मंगल और चतुर्थ भाव में शुक्र की स्थिति आपको लाभ दिलाएगी। आपके साहस में वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम बनने से मन प्रसन्न होगा। जो लोग आपना कारोबार करते हैं उनको अच्छी डील मिलने के योग हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को किसी दोस्त की मदद से रोजगार मिलने के योग हैं। द्वितीय भाव में मंगल की स्थिति आपको जोखिम भरे कार्यों में भी लाभ दिला सकती है। हालांकि वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें नहीं तो दिक्कतें जीवन में आ सकती हैं।
सिंह राशि
आपके लिए भी जून का यह सप्ताह बेहद शुभ रह सकता है। अचानक से लाभ प्राप्ति के योग आपको प्राप्त होंगे। अगर आपने कहीं निवेश किया था तो आपको उससे भी लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में माता-पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा। किस्मत आपके पक्ष में है इसलिए प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफल होने का मौका मिलेगा। सामाजिक स्तर पर इस राशि के जातकों को मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। लंबी दूरी की यात्राएं आपके लिए सुखद साबित होस सकती हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह यादगार साबित हो सकता है। आपको पारिवारिक जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। इसके साथ ही किस्मत के सहयोग से कुछ लोगों को अचानक से पदोन्नति मिलने के भी योग हैं। जो लोग अपना काम शुरू करना चाहते हैं उनको जरूरी सलाह मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करने के अवसर मिलेंगे। अगर किसी वजह से सेहत में गिरावट आई थी तो इस हफ्ते आप खुद को फिट होता हुआ पा सकते हैं। एकाग्रता में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
Astrology: आर्थिक लाभ और करियर में चाहते हैं उन्नति? बिना कुंडली देखे ही केवल इस एक ग्रह को कर लें मजबूत
More Rashifal News