Weekly Horoscope Scorpio (15 To 21 September 2025): ज्योतिष अनुसार सितंबर का ये सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए काफी खास रहेगा। इस दौरान आप अपने जीवन में नई शुरुआत का आनंद लेंगे जिससे आपको आत्मविश्वास हासिल करने में मदद मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। हर काम में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार वालों का हर काम में साथ मिलेगा। इनकम में बढ़ोतरी के प्रबल आसार रहेंगे। चलिए अब विस्तार से जानते हैं वृश्चिक वालों का साप्ताहिक राशिफल।
करियर में मिलेगी ग्रोथ
वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह करियर में जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी। किसी प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या बिजनेस हर क्षेत्र में आप सफल होंगे। नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। वरिष्ठों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी
इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति काफी बढ़िया रहेगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
नौकरी में प्रमोशन
इस हफ्ता आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के भी प्रबल आसार रहेंगे। सैलरी में अच्छी ग्रोथ मिल सकती है। अगर आपने किसी नौकरी के लिए अप्लाई कर रखा है तो वहां से आपको कॉल आ सकती है।
बिजनेस में मुनाफा
वृश्चिक राशि के व्यापारी जातकों के लिए भी ये सप्ताह खास रहने वाला है। आपको सुनहरी सफलता मिलेगी। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। व्यापार में बढ़ोतरी के भी आसार हैं। पार्टनरशिप के कामों में खूब लाभ मिलेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Weekly Horoscope: इन 4 राशियों के लिए यह हफ्ता रहेगा यादगार, करियर और निजी जीवन में मिलेंगे जबरदस्त लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Vishwakarma Puja Kab Hai 2025: विश्वकर्मा पूजा कब है 2025 में 16 या 17 सितंबर, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त
More Rashifal News