1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vishwakarma Puja Kab Hai 2025: विश्वकर्मा पूजा कब है 2025 में 16 या 17 सितंबर, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Vishwakarma Puja Kab Hai 2025: विश्वकर्मा पूजा कब है 2025 में 16 या 17 सितंबर, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Sep 15, 2025 07:18 am IST,  Updated : Sep 15, 2025 07:20 am IST

Vishwakarma Puja Kab Hai 2025: भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिवस को भारत में विश्वकर्मा पूजा और विश्वकर्मा जयंती के नाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार विश्वकर्मा जी ने सृष्टि की रचना में भगवान ब्रह्मा की सहायता की थी। जानिए इस साल ये त्योहार कब मनाया जा रहा है।

vishwakarma puja- India TV Hindi
विश्वकर्मा पूजा कब है 2025 में Image Source : FREEPIK

Vishwakarma Puja Kab Hai 2025: विश्वकर्मा पूजा हर साल कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है। इसे विश्वकर्मा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये त्योहार भगवान विश्वकर्मा के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान पूजा करते हैं। भारत के अनेक भागों में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सरकारी अवकाश होता है। ये त्योहार प्रत्येक वर्ष 16-17 सितंबर को मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस साल विश्वकर्मा पूजा कब मनाई जाएगी।

विश्वकर्मा पूजा कब है 2025 में (Vishwakarma Puja Kab Hai 2025 Mein)

विश्वकर्मा पूजा का त्योहार इस साल 17 सितंबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन कन्या संक्रान्ति का क्षण 01:55 AM का है।

विश्वकर्मा पूजा का महत्व (Vishwakarma Puja Ka Mahatva)

हिन्दु धर्म में भगवान विश्वकर्मा को यान्त्रिकी, वास्तुकला विज्ञान और स्थापत्य वेद के रचयिता के रूप में पूजा जाता है। तो वही शिल्पकारों द्वारा भगवान विश्वकर्मा को संरक्षक देवता के रूप में पूजा जाता है। यही कारण है कि विश्वकर्मा पूजा के दिन शिल्पकार और व्यापारी अपने व्यापारिक यन्त्रों की भी पूजा-अर्चना भी करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि विश्वकर्मा जी ने सृष्टि-सृजन के कार्य में भगवान ब्रह्मा की मदद करने हेतु संसार के मानचित्र की रचना की थी। कहते हैं जो विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान पूजा करता है उसे करियर में सफलता मिलती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

आज शुक्र ने सिंह राशि में किया प्रवेश, मिथुन समेत इन राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेगी सुनहरी सफलता

Personality Test: होंठों का रंग खोलता है राज, काले होंठ वालों में होती है खास बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म