Shukra Gochar In Singh Rashi 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को प्रेम, लक्जरी, रोमांस और सुंदरता का कारक माना जाता है। कहते हैं जिनकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उन्हें जीवन में समस्त सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ऐसे लोगों का भौतिक वस्तुओं से खास लगाव होता है। शुक्र देव 15 सितंबर 2025 को सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 9 अक्तूबर तक विराजमान रहेंगे। जानिए ये गोचर किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है।
मिथुन राशि: आय में होगी वृद्धि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर लकी साबित होगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए लाभकारी हो सकता है। करियर में तरक्की मिलेगी। जॉब ऑफर या असाइनमेंट मिल सकते हैं। व्यवसाय में भी ज्यादा लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है।
सिंह राशि: सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ साबित होगा। आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। इस अवधि में आमदनी व खर्चों के बीच अच्छा संतुलन बनाने में कामयाब होंगे। बिजनेस में खूब लाभ मिलेगा।
तुला राशि: कोई नई नौकरी मिल सकती है
तुला राशि वालों को भी शुक्र खूब लाभ देंगे। इस गोचर का प्रभाव आपके जीवन में बेहद सकारात्मक दिखाई दे रहा है। आपको यात्रा के कई अवसर मिल सकते हैं। करियर इस दौरान खूब चमकेगा। व्यापार में आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने में सफल हो सकते हैं। किसी प्रकार की पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
शनि के प्रिय माने जाते हैं इस मूलांक के लोग, देश का खूब नाम करते हैं रोशन, बनते हैं सफल राजनेता
ऑफिस में बैठने के लिए सबसे अच्छी दिशा कौन सी है? जान लिया तो चमक जाएगा करियर, खूब मिलेगा प्रमोशन