Published : Sep 14, 2025 12:02 pm IST, Updated : Sep 15, 2025 07:29 am IST
1/6Image Source : pixabay
सामुद्रिक शास्त्र में आज हम चर्चा करेंगे होठों के रंग के बारे में। होठों की आकृति के साथ ही होठों के विभिन्न रंगों से भी हम बहुत कुछ जान सकते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार होठों के रंग से व्यक्ति के स्वास्थ्य और उसकी मनोवृत्तियों की जानकारी मिलती है। इससे व्यक्ति के रहन-सहन के बारे में पता चलता है। किसी के होठों का रंग गुलाबी होता है, तो किसी का पीला, काला या गहरा लाल रंग होता है।
2/6Image Source : canva
हम सबसे पहले बात करेंगे गुलाबी रंग के होठों के बारे में। गुलाब के जैसे गुलाबी रंग के होंठ बहुत ही उत्तम माने जाते हैं। ऐसे होंठ वाले लोग हमेशा खुश रहते हैं। ये सौम्य स्वभाव के होते हैं। इनके विचार बड़े ही पॉजिटिव होते हैं। साथ ही ये लोग अपने आदर्शों पर चलने वाले और
दयालु किस्म के होते हैं। ये दूसरों के साथ हमेशा प्यार और सहयोग बनाकर चलते हैं।
3/6Image Source : canva
अब हम आपको गहरे लाल रंग के होंठ वाले लोगों के बारे में बताएंगे। जिनके होंठों का रंग लाल होता है ऐसे लोग शारीरिक रूप से बड़े ही स्वस्थ होते हैं। ये जोश और उत्साह से भरे रहते हैं। साथ ही ये बड़े मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के बल पर ही ये लोग सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग थोड़े जिद्दी भी होते हैं। जिस काम के लिये एक बार जिद्द पकड़ लेते हैं, तो फिर उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनके काम करने का तरीका भी दूसरों से अलग होता है,जिससे ये कम समय में सही मेहनत करके अपनी सफलता दूसरों से पहले सुनिश्चित कर लेते हैं।
4/6Image Source : canva
जिनके होंठ काले या सांवले रंग के होते हैं, वे लोग बेहद मेहनती होते हैं और थोड़े कठोर स्वभाव के होते हैं। ये लोग दूसरों से सख्त लहजे में बात करते हैं। ये किसी भी काम में अपने दिल के बजाय दिमाग का सहारा लेते हैं। ऐसे लोग शारीरिक रूप से बड़े हष्ट-पुष्ट होते हैं। इनके अंदर विषम परिस्थितियों में जीवनयापन करने की क्षमता होती है।
5/6Image Source : pixabay
सफेद रंग के होंठ वाले लोग निराशा भरा जीवन जीने वाले और बड़े ही भावुक होते हैं। इनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रह पाता। ये किसी न किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान ही रहते हैं।
6/6Image Source : pixabay
पीले रंग के होंठ शारीरिक अस्वस्थता का प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे लोग बड़े ही दुबले-पतले होते हैं। ये लोग शरीर के साथ-साथ मन और मस्तिष्क से भी कमजोर होते हैं। इनके अंदर कुछ नया करने की चाह भी कम होती है। इनका मन किसी काम में ठीक ढंग से नहीं लग पाता, जिसके चलते ये लोग दूसरों से पिछड़े रहते हैं और साथ ही परेशान भी रहते हैं।