A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. आचार्य चाणक्य से जानें पुरुषों की 6 खतरनाक आदतें, जो करियर और जिंदगी दोनों को कर देती हैं तबाह

आचार्य चाणक्य से जानें पुरुषों की 6 खतरनाक आदतें, जो करियर और जिंदगी दोनों को कर देती हैं तबाह

Chanakya Niti on Men Habits: चाणक्य नीति के अनुसार, पुरुषों में कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो धीरे-धीरे उनके करियर, परिवार और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में समय रहते कुछ आदतों को सुधारना जरूरी है। जानिए ऐसी ही 6 गलत आदतों के बारे में

Chanakya Niti पुरुषों की 6 खतरनाक आदतें- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पुरुषों की 6 खतरनाक आदतें

Chanakya Niti on Men Habits: आचार्य चाणक्य ने हमेशा कहा है कि पुरुष की सफलता सिर्फ उसकी काबिलियत पर नहीं, बल्कि उसके व्यवहार और आदतों पर भी निर्भर करती है। कई बार मेहनत के बावजूद छोटी गलत आदतें करियर और रिश्तों में पिछड़ने का कारण बन जाती हैं। अगर समय रहते इन आदतों को सुधारा न जाए तो जीवन का बना-बनाया साम्राज्य और मान-सम्मान खतरे में पड़ सकता है। चाणक्य नीति के अनुसार, जानिए कौन सी 6 आदते हैं, जो पुरुषों का जीवन तबाह कर सकती हैं। 

आलस को त्यागना जरूरी

यूं तो आलस सभी के लिए सफलता के बीच आने वाला सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है, लेकिन जो पुरुष काम टालते हैं और आज का काम कल पर छोड़ देते हैं, वे करियर की दौड़ में पीछे रह जाते हैं। समय का सदुपयोग ही सफलता की कुंजी है।

अहंकार से बनाएं दूरी

आचार्य चाणक्य के अनुसार, पैसे या शक्ति का घमंड इंसान को दूसरों को छोटा समझने पर मजबूर करता है। अहंकारी व्यक्ति नया कुछ नहीं सीख पाता और यही उसकी बर्बादी की शुरुआत होती है।

अपशब्द या तीखा बोलना

आचार्य चाणक्य के अनुसार पुरुषों को हमेशा किसी से बात करते हुए अपनी वाणी को नियंत्रण में रखना चाहिए। जो पुरुष अपशब्द बोलते हैं या तीखी बातें करते हैं, उनका ऑफिस में सम्मान कम होता है और घर में सुख-शांति भी प्रभावित होती है।

गलत संगति

चाणक्य नीति में कहा गया है कि गलत दोस्त या बुरी संगति आपके मेहनत और चरित्र पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। सफलता पाने के लिए हमेशा काबिल और सकारात्मक लोगों के साथ रहें।

बेहिसाब खर्च

आचार्य चाणक्य के अनुसार, अपनी आय के अनुसार ही व्यक्ति को पैसा खर्च करना चाहिए। पुरुषों का अपनी कमाई से ज्यादा खर्च करना और दिखावे की जिंदगी जीना वित्तीय संकट को बुलावा देता है। बचत न करने वाले पुरुष मुश्किल समय में असहाय हो जाते हैं।

नशे को कहे ना

व्यसन और नशा करने की आदत व्यक्ति के विवेक और सेहत का विनाश कर देते हैं। सिगरेट, शराब या किसी भी तरह का नशा पुरुष की सोच और सेहत दोनों को प्रभावित करता है। बुरी आदतों में फंसा व्यक्ति अपने बिजनेस और परिवार की जिम्मेदारियों को निभा नहीं पाता।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 11 अप्रैल को होने जा रही बुध और सूर्य की युति, इन 3 राशियों की बदलेगी तकदीर, बरसेगा छप्परफाड़ पैसा!