A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: बनना है अमीर तो आज ही छोड़ दें ये 3 काम, वरना जीवन भर पछताओगे

Chanakya Niti: बनना है अमीर तो आज ही छोड़ दें ये 3 काम, वरना जीवन भर पछताओगे

आचार्य चाणक्य को आज भी सबसे अधिक विद्वान माना गया है। उन्होंने पैसों के खर्च को लेकर कुछ सलाह दी है, जिस पर हर किसी को गौर करना चाहिए।

चाणक्य नीति- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV चाणक्य नीति

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को तत्कालीन समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति माना जाता है। लोग इन्हें कौटिल्य या विष्णु गुप्त के नाम से भी जानते हैं। आचार्य महान अर्थशास्त्री होने के साथ-साथ अच्छे शिक्षक और कूटनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने लोगों को सही राह पर चलने के लिए चाणक्य नीति नाम के एक ग्रंथ की रचना की, जो आज के समय में भी प्रासंगिक है। खासकर धन और सफलता से जुड़ी बातें आज के समय में भी लागू होती हैं, आइए जानते हैं कि आचार्य ने किन 3 गलतियों से पीछा छुड़ाने को कहा है....

आलसपन

आचार्य चाणक्य की चाणक्य नीति के मुताबिक, जो व्यक्ति अपने कामों को रोज-रोज टालता रहता है या काम से समय आलसपन करता रहता है, उसके जीवन में कभी भी स्थायी धन नहीं आता। चाणक्य के मुताबिक, मेहनत और समय का सही इस्तेमाल ही धन अर्जन की चाबी है। ऐसे में जो लोग अपने कामों को कल पर टाल देते हैं वे अवसर तो खोते ही हैं साथ ही पैसा भी चला जाता है।

बुरी संगति

चाणक्य कहते हैं कि बुरी संगति व्यक्ति को गलत रास्तों में ले जाती है, इससे न सिर्फ उनका पैसा बर्बाद होता बल्कि उसकी प्रतिष्ठा भी नष्ट हो जाती है। बुरे लोगों की संगति में रहने से अनचाहे खर्च आते रहते हैं, फैसले गलत लिए जाते हैं और निवेश में भी नुकसान होता है।

पैसे का गलत उपयोग

अगर आप पैसा कमाने के बाद उसका इस्तेमाल सही जगह नहीं करते तो वह जल्द ही खत्म हो जाएगा। चाणक्य का मानना था कि धन को सोच-समझकर खर्च करना चाहिए, दिखावे मात्र के लिए कुछ भी खर्च न करें क्योंकि फिजूलखर्ची और गलत निवेश आपको धीरे-धीरे गरीब बना देगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: