A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 03 March 2025 Ka Panchang: सोमवार को रखा जाएगा वैनायकी चतुर्थी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

03 March 2025 Ka Panchang: सोमवार को रखा जाएगा वैनायकी चतुर्थी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

03 March 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 03 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें सोमवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

सोमवार का पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सोमवार का पंचांग

03 March 2025 Ka Panchang: 3 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्थी तिथि सोमवार शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। 3 मार्च को सुबह 8 बजकर 57 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा, उसके बाद ब्रह्म योग लग जाएगा। साथ ही सोमवार को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 30 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 3 मार्च को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

03 मार्च  2025 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि- 03 मार्च 2025 को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक
  • शुक्ल योग- 03 मार्च 2025 को सुबह 8 बजकर 57 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा, उसके बाद ब्रह्म योग लग जाएगा
  • अश्विनी नक्षत्र- 03 मार्च 2025 को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 30 मिनट तक
  • 03 मार्च  2025 व्रत-त्यौहार- वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 08:12 से सुबह 09:39 तक
  • मुंबई- सुबह 08:26 से सुबह 09:54 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 08:15 से सुबह 09:42 तक
  • लखनऊ- सुबह 07:57 से सुबह 09:24 तक
  • भोपाल- सुबह 08:09 से सुबह 09:37 तक
  • कोलकाता- सुबह 07:25 से सुबह 08:53 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 08:28 से सुबह 09:56 तक
  • चेन्नई- सुबह 07:54 से सुबह 09:23 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:43 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:22 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

Falgun Purnima 2025: फाल्गुन पूर्णिमा कब है? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

Weekly Finance Horoscope: वित्तीय मामलों में इस सप्ताह इन राशियों का रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है भारी नुकसान, पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

March Ekadashi 2025 Date: मार्च में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत? जानें तिथि, मुहूर्त और पारण का समय