A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 04 April 2025 Ka Panchang: शुक्रवार को इतने बजे तक रहेगी सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

04 April 2025 Ka Panchang: शुक्रवार को इतने बजे तक रहेगी सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

04 April 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 04 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शुक्रवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुक्रवार का पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शुक्रवार का पंचांग

04 April 2025 Ka Panchang: 4 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि शुक्रवार रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। 4 अप्रैल को नवरात्रि का सातवां दिन है। शुक्रवार रात 9 बजकर 45 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही 4 अप्रैल को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा शुक्रवार को अन्नपूर्णा परिक्रमा शुरू हो रही है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

04 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त

  • चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि- 04 अप्रैल 2025 को  रात 8 बजकर 13 मिनट तक
  • शोभन योग- 04 अप्रैल 2025 को रात 9 बजकर 45 मिनट तक 
  • आर्द्रा नक्षत्र- 04 अप्रैल 2025 को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक 
  • 04 अप्रैल 2025 व्रत-त्यौहार- नवरात्रि का सातवां दिन, अन्नपूर्णा परिक्रमा शुरू 

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 10:39 से दोपहर 12:10 तक
  2. मुंबई- दोपहर पहले 11:09 से दोपहर 12:42 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 10:52 से दोपहर 12:26 तक
  4. लखनऊ- सुबह 10:36 से दोपहर 12:10 तक
  5. भोपाल- सुबह 10:50 से दोपहर 12:24 तक
  6. कोलकाता- सुबह 10:07 से दोपहर पहले 11:40 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:10 से दोपहर 12:43 तक
  8. चेन्नई- सुबह 10:40 से दोपहर 12:12 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  1. सूर्योदय- सुबह 6:07 am
  2. सूर्यास्त- शाम 6:40 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Mangal Gochar: नीच राशि में पहुंचकर मंगल इन 2 राशियों को पहुंचाएंगे फायदा, करियर और आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

इस शक्तिपीठ में मूर्ति नहीं श्रीयंत्र की होती है पूजा, चमत्कारिक मंदिर में आज भी रात को अप्सराएं करती हैं नृत्य

Budh Margi: बुध 7 अप्रैल से चलेंगे मार्गी चाल, शिक्षा और करियर क्षेत्र में इन राशियों को मिलेगी सफलता