Published : Aug 20, 2023 02:00 pm IST,
Updated : Aug 20, 2023 02:00 pm IST
21 August 2023 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Image Source : INDIA TVसोमवार का पंचांग
21 August 2023 Ka Panchang: 21 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि सोमवार देर रात 2 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। 21 अगस्त को रात 10 बजकर 20 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही सोमवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। 21 अगस्त को नागपंचमी मनाई जाएगी। वहीं 21 अगस्त को श्रावण महीने का सातवां सोमवार भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।
21 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त
श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि- 21 अगस्त को देर रात 2 बजकर 1 मिनट तक
शुभ योग- 21 अगस्त को रात 10 बजकर 20 मिनट तक
नागपंचमी- 21 अगस्त 2023
श्रावण महीने का सातवां सोमवार- 21 अगस्त 2023
राहुकाल का समय
दिल्ली- सुबह 07:30 से सुबह 09:08 तक
मुंबई- सुबह 07:56 से सुबह 09:31 तक
चंडीगढ़- सुबह 07:30 से सुबह 09:08 तक
लखनऊ- सुबह 07:17 से सुबह 08:54 तक
भोपाल- सुबह 07:34 से सुबह 09:10 तक
कोलकाता- सुबह 06:51 से सुबह 08:27 तक
अहमदाबाद- सुबह 07:53 से सुबह 09:29 तक
चेन्नई- सुबह 07:30 से सुबह 09:04 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5:53 AM
सूर्यास्त- शाम 6:54 PM
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)