1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. माघ पूर्णिमा के बाद अब अगला महाकुंभ का स्नान कब? जानें शुभ समय और तारीख

माघ पूर्णिमा के बाद अब अगला महाकुंभ का स्नान कब? जानें शुभ समय और तारीख

माघ पूर्णिमा के दिन महाकुंभ का एक और बड़ा स्नान आज संपन्न हो रहा है। प्रशासन ने बताया कि सुबह 10 बजे तक 1.20 करोड़ लोग स्नान कर चुके है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब अगला स्नान कब?

Mahakumbh 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अगला महाकुंभ का स्नान कब?

12 फरवरी यानी आज माघ पूर्णिमा के दिन महाकुंभ स्नान हो रहा है। आज सुबह 10 बजे तक 1.20 करोड़ श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ स्नान को लेकर अभी भी ये भीड़ प्रयागराज में बढ़ रही रही है। अनुमान लगाया गया है कि आज के दिन 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर सकते हैं। बता दें कि महाकुंभ के 3 अमृत स्नान पहले ही पूर्ण हो चुके हैं। आज अब माघ पूर्णिमा का स्नान चल रहा है। अब लोगों को जानना कि अगला स्नान कब होना है?

कब है अगला महाकुंभ स्नान?

जानकारी दे दें कि 26 फरवरी को अब महाकुंभ का अगला स्नान होगा। इस दिन की खास महत्व बढ़ गई है क्योंकि इसी दिन महाशिवरात्रि त्योहार भी पड़ रहा है। ऐसे में यह दिन शिव भक्तों के लिए बेहद खास हो गया है। साथ ही महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास बन गया है। महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालु शिवालयों पर पहुंच कर शिव जी को जलाभिषेक आदि कराएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं जलाभिषेक का शुभ समय..

रात में 4 पहर होती है पूजा

शास्त्रों के मुताबिक, महाशिवरात्रि पर चार पहर रात्रि पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि इन पहर पूजन से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। प्रथम रात्रि प्रहर पूजा समय 26 फरवरी की शाम 06:43 से रात 09:47 तक होगी, दूसरी रात्रि प्रहर पूजा समय रात 09:47 से 27 फरवरी की सुबह 12:51 तक रहेगी, तृतीय रात्रि प्रहर पूजा समय रात 27 फरवरी की रात 12:51 से सुबह 03:55 तक है और चतुर्थ रात्रि प्रहर पूजा समय 27 फरवरी की सुबह 03:55 से 06:59 तक है। वहीं, व्रत पारण का समय 27 फरवरी की सुबह 06.59 से 08.54 तक रहेगा।

शिवलिंग पर जलाभिषेक का समय

महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक की प्रक्रिया का प्रारंभ सुबह ब्रह्म मुहूर्त से हो जाएगा। हालांकि, शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए सबसे उपयुक्त समय सुबह 6.48 मिनट से 9.41 बजे तक है। इसके बाद, 11.07 बजे से 12.34 बजे तक जलाभिषेक किया जा सकता है। इसके अलावा, शाम में 3.26 बजे से 06.09 बजे तक और रात्रि में 08.53 बजे से 12.01 बजे तक पूजा का शुभ समय रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

माघ पूर्णिमा पर बना बुधादित्य योग, 1 माह तक अब इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
30 साल बाद शक्तिशाली ग्रह शनि इस राशि में होंगे उदय, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत; होगी धन वर्षा