1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 30 साल बाद शक्तिशाली ग्रह शनि इस राशि में होंगे उदय, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत; होगी धन वर्षा

30 साल बाद शक्तिशाली ग्रह शनि इस राशि में होंगे उदय, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत; होगी धन वर्षा

 Written By: Chirag Bejan Daruwalla Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Feb 12, 2025 08:39 am IST,  Updated : Feb 12, 2025 08:40 am IST

शनि को सभी ग्रहों में सबसे शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। यह ग्रहों के न्यायाधीश कहलाते हैं, इनकी शुभ दृष्टि रंक को राजा कर देती तो वहीं, अशुभ दृष्टि राजा को भी फकीर बना सकती है।

शनि उदय- India TV Hindi
शनि उदय Image Source : INDIA TV

ग्रहों में सबसे शक्तिशाली ग्रह कहे जाने वाले शनि एकमात्र ऐसे ग्रह हैं जो सबसे धीमी गति से चलते हैं और इन्हें सभी राशि चक्र पूरा करने में 30 साल का समय लग जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ये 2.5 साल में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में शनि का प्रभाव हर राशि के लोगों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। शनि लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं इसीलिए इन्हें कर्मफलदाता और न्याय का देवता कहा गया है। शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही समय-समय पर स्थिति बदलते रहते हैं, जिसका असर 12 राशियों पर किसी न किसी तरह से जरूर पड़ता है। शनि के उदय होने से ये असर कई गुना ज्यादा शक्तिशाली हो जाते हैं।

30 साल बाद इनका उदय मीन राशि में हो रहा है, जिस कारण कई राशियों को इसका लाभ मिलेगा। ज्योतिष चिराग दारूवाला से जानेंगे कि शनि के मीन राशि में उदय होने से किन राशियों का भाग्योदय हो सकता है।

वृषभ 

इस राशि के लोगों के लिए शनि का उदय होना काफी लाभकारी साबित हो सकता है।  इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम की सराहना होगी। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। नौकरी में चल रही परेशानियां भी समाप्त हो सकती हैं। प्रमोशन के साथ सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है। संतान की तरफ से चल रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। बिजनेस में भी आपको काफी सफलता मिल सकती है। काम के सिलसिले में आप कई यात्राएं कर सकते हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन 

शनि मिथुन राशिवालों को शुभ फल देने वाले हैं। इस दौरान आपको अपनी इच्छानुसार सफलता मिलेगी। साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोगों से आपको काफी सम्मान मिलेगा। साथ ही आपके सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे और आपकी आमदनी भी काफी अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही आपके बिगड़े हुए कामों में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। व्यापारियों के कारोबार में बढ़ोतरी होगी और आप बड़ी सफलता हासिल करते रहेंगे।

तुला

तुला राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत की सराहना होगी। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है और आप बचत करने में भी सफल हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों, पैतृक संपत्ति के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को विशेष सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें:

सूर्य संक्रांति के दिन राशि के अनुसार करें ये उपाय, करियर और आर्थिक जीवन में आएगा उछाल
Magh Purnima 2025: पितृ दोष से पाना है छुटकारा तो माघ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, पितर भी होंगे प्रसन्न

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।