1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. सावन शिवरात्रि, नाग पंचमी लेकर रक्षाबंधन तक, अगस्त में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

सावन शिवरात्रि, नाग पंचमी लेकर रक्षाबंधन तक, अगस्त में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त का महीना हिंदू व्रत-त्यौहार के लिहाज से अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इस माह में कई बड़े और प्रमुख व्रत-त्यौहार आएंगे। तो यहां देख लिजिए सभी पर्वों की सही तारीख।

अगस्त माह के व्रत-त्यौहार- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अगस्त माह के व्रत-त्यौहार

अगस्त का महीना धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत ही पवित्र और विशेष रहने वाला है। इस महीने में सावन सोमवार और शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। वहीं इसी माह में हरियाली तीज, नाग पंचमी से लेकरभाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन तक कई बड़े व्रत-त्यौहार मनाए जाएंगे। इसके साथ ही  गणेश चतुर्थी, कजरी तीज  जैसे हिंदू धर्म के कई बड़े व्रत-त्यौहार आएंगे। तो चलिए जानते हैं अगस्त महीने में आने वाले सभी व्रत-त्यौहार की तिथियों की लिस्ट।

अगस्त 2026 के प्रमुख व्रत और त्यौहार

  • सावन का पहला सोमवार- 3 अगस्त 2026

  • श्रावण कृष्ण कामिका एकादशी- 9 अगस्त 2026

  • सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)- 10 अगस्त 2026

  • सावन शिवरात्रि- 11 अगस्त 2026

  • श्रावण अमावस्या (हरियाली अमावस्या)- 12 अगस्त 2026

  • हरियाली तीज- 15 अगस्त 2026

  • नाग पंचमी- 17 अगस्त 2026

  • कल्कि जयंती- 17 अगस्त 2026

  • मासिक दुर्गाष्टमी व्रत- 20 अगस्त 2026

  • श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत- 23 अगस्त 2026

  • प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)-  25 अगस्त

  • हयग्रीव जयंती- 27 अगस्त 2026

  • श्रावण पूर्णिमा- 28 अगस्त 2026

  • रक्षाबंधन- 28 अगस्त 2026

  • गायत्री जयंती- 28 अगस्त 2026

  • कजरी तीज- 31 अगस्त 2026

  • श्रीगणेश(बहुला) चतुर्थी- 31 अगस्त 2026

सावन शिवरात्रि

इस सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। सावन माह में आने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इसी दिन कांवड़ यात्रा का समापन होता है। सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही भक्तों को सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है।

सावन सोमवार व्रत

सावन भगवान शिव का प्रिय माह होता है। इस महीने में महादेव की उपासना करना अत्यंत फलदायी होता है। इसके साथ ही सावन सोमवार व्रत का भी खास महत्व होता है। सावन सोमवार का व्रत करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं कुंवारी कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और विवाहित महिलाओं का दांपत्य जीवन सुखमय और मधुर बना रहता है। इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ेंगे। सावन सोमवार के दिन इस विधि के साथ भगवान शिव की पूजा करने से मनोवांछिक फलों की प्राप्ति होती है

सावन सोमवार की तिथियां

  • पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार- 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार- 17 अगस्त 2026
  • चौथा और अंतिम सावन सोमवार- 24 अगस्त 2026

रक्षाबंधन 2026 

इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। रक्षाबंधन  के दिन ही सूर्य और चंद्र ग्रहण भी लगेगा। लेकिन इनमें से कोई भी ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। तो ऐसे में लोग बिना कोई भय के राखी का त्यौहार मना सकते हैं। लेकिन बस भद्राकाल का ध्यान रखें।

नाग पंचमी 2026

नाग पंचमी का दिन नाग देव की पूजा के लिए समर्पित होता है। यह त्यौहार सावन शुक्ल पंचमी को पड़ता है। कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए यह दिन अति उत्तम माना जाता है। इस साल नाग पंचमी का त्यौहार 17 अगस्त को मनाया जाएगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

सावन में रख रहे हैं पूरे महीने का व्रत? गलती से भी न करें ये भूल, यहां जानें सही नियम