1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Chaitra Navratri Ashtami 2026: चैत्र नवरात्रि में अष्टमी कब है? नोट कर लें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri Ashtami 2026: चैत्र नवरात्रि में अष्टमी कब है? नोट कर लें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri Ashtami 2026: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होने जा रही है। ये नौ दिन मां अंबे के अलग-अलग रूपों को समर्पित होते हैं। चलिए जानते हैं इस साल चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी किस दिन पड़ रही है। शुभ मुहूर्त भी जानें।

चैत्र नवरात्रि 2026 महाअष्टमी कब है- India TV Hindi
Image Source : PEXELS चैत्र नवरात्रि 2026 महाअष्टमी किस दिन पड़ रही है

Chaitra Navratri Ashtami 2026: सनातन धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व है। पवित्रता और आस्था से जुड़ा यह पर्व मां जगदंबा को समर्पित है। यह पर्व साल में चार बार आता है, जिसमें से शारदीय नवरात्र और चैत्र नवरात्रों का गृहस्थ व्यक्ति के लिए विशेष महत्व है। हिंदूओं के नववर्ष के आरंभ के साथ ही चैत्र नवरात्र की भी शुरुआत होती है। साल 2026 में चैत्र नवरात्र 19 मार्च से प्रारंभ होने जा रहे हैं। इस दौरान लोग नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की आराधना करते हैं। आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि 2026 महाअष्टमी कब की है और इस दिन के शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे। 

महाष्टमी का महत्व

चैत्र नवरात्र का पर्व आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च 2026 से होने जा रही है, जो 27 मार्च तक रहेंगे। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है,  9 दिन तक पूजा, व्रत, धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। इन नौ दिनों में अष्टमी तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। देवी भागवत पुराण और मार्कंडेय पुराण में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को अत्यंत फलदायी बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन देवी की उपासना करने से सभी संकट दूर होते हैं साथ ही नवरात्रि के नौ की पूजा सफल हो जाती है।

चैत्र नवरात्रि 2026 में अष्टमी कब है? 

नवरात्र के पर्व में अष्टमी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन कई लोग विशेष पूजा और कन्या पूजन करते हैं। इस साल अष्टमी का व्रत 26 मार्च 2026 को रखा जाएगा। इस दिन देवी स्वरूप बालिकाओं का कन्या पूजन करके भक्त मां दुर्गा से सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी का पूजन किया जाता है, जो सौभाग्य की देवी मानी जाती है। कहा जाता है कि इनकी पूजा से अविवाहित कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति होती है और विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। महाअष्टमी तिथि पर लोग अपनी कुल देवी का भी पूजन करते हैं। 

चैत्र नवरात्रि अष्टमी 2026 शुभ मुहूर्त

  • अष्टमी तिथि - 25 मार्च को दोपहर 1.50 से शुरू होकर 26 मार्च को सुबह 11:48 कर रहेगी
  • पूजा का मुहूर्त - सुबह 6.20 - सुबह 7.52
  • पबजा का दूसरा मुहूर्त -  सुबह 10.56 - दोपहर 2.01
  • शाम का मुहूर्त - शाम 5.06 - रात 9.33

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Surya Nakshatra Gochar 2026: नवरात्रि से पहले सूर्य का शनि के नक्षत्र में गोचर, 4 राशि वालों को देगा राजयोग जैसा सुख, खूब होगी कमाई