Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Nakshatra Gochar 2026: नवरात्रि से पहले सूर्य का शनि के नक्षत्र में गोचर, 4 राशि वालों को देगा राजयोग जैसा सुख, खूब होगी कमाई

Surya Nakshatra Gochar 2026: नवरात्रि से पहले सूर्य का शनि के नक्षत्र में गोचर, 4 राशि वालों को देगा राजयोग जैसा सुख, खूब होगी कमाई

Written By: Laveena Sharma @laveena1693 Published : Mar 13, 2026 10:04 am IST, Updated : Mar 13, 2026 10:04 am IST

Surya Nakshatra Gochar 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले ग्रहों के राजा सूर्य देव शनि के नक्षत्र उत्तर भाद्रपद में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में सूर्य के गोचर शुरू करते ही 4 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। करियर में खूब तरक्की मिलेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Surya Nakshatra Gochar 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सूर्य का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर

Surya Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष अनुसार जब भी किसी ग्रह का नक्षत्र गोचर होता है तो उसका प्रभाव सभी राशि वालों पर पड़ता है। 18 मार्च 2026 को सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर सूर्य देव उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे। सूर्य का शनि के नक्षत्र में गोचर चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले होने जा रहा है। ये गोचर 4 राशि वालों के लिए विशेष रूप से लकी साबित होगा। इन राशियों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो जाएगी। बता दें सूर्य देव इस नक्षत्र में 31 मार्च 2026 तक विराजमान रहेंगे। जानिए इस गोचर से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों को सूर्य का नक्षत्र गोचर राजयोग जैसा सुख देगा। आपको हर काम में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आप कठिन से कठिन कार्यों को भी आसानी से सुलझा लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। बिजनेस भी खूब चमकेगा। 

सिंह राशि (Leo)

शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर सिंह राशि वालों को करियर में खूब लाभ देगा। आपकी मेहनत रंग जाएगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं उनके लिए समय काफी अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए तो ये समय गोल्डन पीरियड साबित होगा। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए ये समय किसी राजयोग से कम साबित नहीं होगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अगर आप प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में निवेश की सोच रहे हैं तो आपके लिए 31 मार्च तक का समय काफी बढ़िया रहने वाला है। घर में खुशहाली आएगी। आर्थिक स्थिति काफी बढ़िया हो जाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

सूर्य का नक्षत्र गोचर आपके लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। जो भी काम हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। नई नौकरी प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Budh Nakshtra Gochar 2026: 1 अप्रैल तक राहु के नक्षत्र में बुध, 3 राशि वालों को मिलेगा बंपर फायदा, होगी तगड़ी कमाई

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement