1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. दिवाली की रात काली मिर्च के 11 दानों से कर लें ये खास टोटका, घर में आएगी समृद्धि और कभी नहीं होगी धन की कमी!

दिवाली की रात काली मिर्च के 11 दानों से कर लें ये खास टोटका, घर में आएगी समृद्धि और कभी नहीं होगी धन की कमी!

Diwali 2025 Ke Totke: मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या की इस रात किए गए ये उपाय बेहद फलदायी होते हैं। इनसे घर में तिजोरी में हमेशा बरकत बनी रहती है। इस रात किए गए कुछ विशेष टोटके न सिर्फ आर्थिक तंगी को दूर करते हैं, बल्कि घर में स्थायी लक्ष्मी का वास भी करवाते हैं।

Diwali Ke upay- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK दीपावली के उपाय

Diwali Ke Totke: हर साल कार्तिक अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपों से सजाते हैं, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर समृद्धि की कामना करते हैं।

माना जाता है कि दिवाली की रात तंत्र और साधना के लिए भी बेहद शुभ होती है। दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ खास उपाय और टोटके बताए गए हैं। दीपावली की रात को किए गए ये टोटके सरल हैं, लेकिन प्रभावशाली होते हैं। 

कार्तिक अमावस्या तिथि का विशेष महत्व

दीपावली की रात कार्तिक अमावस्या है, जब दैविक और आसुरी दोनों प्रकार की शक्तियां सक्रिय रहती हैं। इस रात की गई साधना और उपाय जल्दी फल देते हैं। तंत्र शास्त्र के मुताबिक, दिवाली की रात नकारात्मक शक्तियां जाग्रत रहती हैं। ऐसे में शुभ काम और टोटके करने से उनका असर समाप्त हो जाता है।

तिजोरी में पीपल का पत्ता

दीपावली की रात पीपल के पत्ते पर लाल चंदन से 'ॐ' लिखकर तिजोरी में रखने की परंपरा बहुत पुरानी है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह उपाय धन वृद्धि के साथ-साथ घर में स्थायी सुख-शांति भी बनाए रखता है।

लाल कपड़े में सिक्का और सुपारी  

दीवाली के दिन लाल कपड़े में चांदी का सिक्का, सुपारी और गुलाब की पंखुड़ियां रखकर पहले मां लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर उसे अपनी तिजोरी में स्थापित कर दें। यह उपाय लक्ष्मी कृपा को स्थायी बनाता है और आय के नए स्रोत खोलता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस उपाय को श्रद्धा और विश्वास के साथ करें। इससे घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

चांदी का सिक्का रखने से होगी बरकत 

दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश और भगवान कुबेर की पूजा करने के बाद चांदी का सिक्का तिजोरी में रखना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे धन का संचार बढ़ता है और व्यापार में लाभ होता है। यह उपाय लंबे समय तक आर्थिक स्थिरता बनाए रखता है।

काली मिर्च के दानों दूर करेंगे नेगेटिविटी

दिवाली की रात काली मिर्च के 7 या 11 दाने लेकर अपने और परिवार के सदस्यों के सिर पर से सात बार उल्टी दिशा (घड़ी की विपरीत दिशा) में घुमाकर उन्हें घर से दक्षिण दिशा में बाहर फेंक दें। ऐसा करने से घर से नगेटिविटी खत्म होती है, शत्रु शांत होते हैं और धन में वृद्धि होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें: ये 7 पौधे घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं और देखें जादुई असर, लक्ष्मी कृपा से हर तरफ बरसेगी समृद्धि

Lakshmi Charan on Diwali: दिवाली में दरवाजे पर बनाते हैं लक्ष्मी चरण? याद रखें ये 6 बातें, वरना लौट जाएगी घर आती सुख-समृद्धि