दिवाली में दरवाजे पर बनाते हैं लक्ष्मी चरण? याद रखें ये 6 बातें, वरना लौट जाएगी घर आती सुख-समृद्धि
दिवाली में दरवाजे पर बनाते हैं लक्ष्मी चरण? याद रखें ये 6 बातें, वरना लौट जाएगी घर आती सुख-समृद्धि
दिवाली समेत किसी भी शुभ अवसर पर 'लक्ष्मी चरण' बनाना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि देवी लक्ष्मी को आमंत्रित करने का प्रतीक है। इसे सही तरीके से करे, तो घर में धन-समृद्धि आती है। लेकिन नियमों का पालन न किया जाए, तो देवी उल्टे पैर लौट सकती हैं।
Published : Oct 14, 2025 01:03 pm IST, Updated : Oct 14, 2025 01:07 pm IST
1/7Image Source : India TV
दिवाली पर मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए हर घर के मुख्य दरवाजे पर उनकी 'चरण पादुका' बनाए जाते हैं। दिवाली समेत किसी भी शुभ अवसर पर 'लक्ष्मी चरण' बनाना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि देवी लक्ष्मी को आमंत्रित करने का प्रतीक है। इसे सही तरीके से करे, तो घर में धन-समृद्धि आती है। लेकिन नियमों का पालन न किया जाए, तो देवी उल्टे पैर लौट सकती हैं। अक्सर लोग अनजाने में वो गलतियां कर बैठते हैं, जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। ऐसे में लक्ष्मी चरण बनाते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
2/7Image Source : India Tv
लक्ष्मी जी के चरणों के निशान हमेशा घर के अंदर की ओर आते हुए बनने चाहिए। अगर आप चरणों को बाहर की ओर जाते हुए बना देंगे तो यह संकेत होगा कि मां लक्ष्मी घर से बाहर जा रही हैं। इसलिए चरणों का मुख मुख्य द्वार से पूजा स्थान की ओर होना चाहिए ताकि धन और सौभाग्य का आगमन हो सके।
3/7Image Source : India TV
मां लक्ष्मी के चरण मुख्य द्वार से शुरू होकर घर के पूजा स्थल की ओर जाने चाहिए। इससे यह दर्शाता है कि देवी सीधे आपके घर में प्रवेश कर मंदिर की ओर जा रही हैं। यह शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का संकेत है।
4/7Image Source : India TV
लक्ष्मी चरण बनाते समय हमेशा शुद्ध और पवित्र वस्तुओं का प्रयोग करें। इसके लिए रोली, हल्दी या चावल के आटे का उपयोग सबसे उत्तम माना गया है। चॉक, सीमेंट या अन्य अशुद्ध सामग्री का इस्तेमाल करने से शुभ फल नहीं मिलता।
5/7Image Source : India TV
कई लोग सफाई करते समय अगले ही दिन चरण मिटा देते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें तब तक रहने दें जब तक वे खुद फीके न पड़ जाएं। माना जाता है कि जब तक ये चरण बने रहते हैं, घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
6/7Image Source : India TV
कई लोग दरवाजे की दहलीज या प्रवेश द्वार पर ही चरण बना देते हैं, जो कि अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में आने-जाने वाले लोग अनजाने में उन पर पैर रख देते हैं, जिससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है। इसलिए चरण हमेशा ऐसी जगह से बनाना शुरू करें जहां उन पर किसी का पैर न पड़े।
7/7Image Source : India TV
लक्ष्मी चरण हमेशा साफ-सुथरे और पवित्र स्थान पर ही बनाए जाने चाहिए। गंदे या अशुद्ध स्थान पर बनाए गए चरण शुभता के बजाय नकारात्मक प्रभाव ला सकते हैं। इसलिए दिवाली से पहले घर की पूरी तरह सफाई करना और पवित्र माहौल बनाना बेहद जरूरी है।