सोमवार को हरतालिका तीज मनाई जाएगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। 24 घंटे के निर्जला व्रत के बाद महिलाएं दूसरे दिन सूर्योदय के बाद पारण करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत विवाहित ही नहीं बल्कि कुंवारी कन्याएं भी करती हैं। मान्यता है कि तीज का व्रत करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं और मनचाहा जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। इसके अलावा हरतालिका तीज के दिन इन खास उपायों को करने से शादी में आ रही सारी विघ्न-बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। तो अगर आपके विवाह में किसी भी तरह के परेशानी आ रही है तो हरतालिका तीज के दिन इन उपायों को जरूर करें।
मनचाहा वर प्राप्ति के लिए
हरतालिका तीज के दिन पूजा के समय माता पार्वती को हल्दी की 5 गांठें अर्पित करें और 'ॐ नमः शिवाय' या 'ॐ गौर्ये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से मनचाहा जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।
शीघ्र विवाह के लिए
हरतालिका तीज के दिन पूजा के दौरान लाल कपड़े या मौली से भगवान शिव और माता पार्वती का गठबंधन करें। दौरान 'ॐ नमः शिवाय" या "ॐ गौरीशंकराय नमः' मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
विवाह में आ रही बाधा दूर करने के लिए
हरतालिका तीज के दिन किसी कन्या को वस्त्र और मिठाई भेंट करें। इसके अलावा संध्या के समय किसी मंदिर में चने की दाल, हल्दी और पीले फल का दान करें। इस उपाय को करने से विवाह में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
विवाह में हो रही देरी होगी दूर
अगर किसी युवती के विवाह में देरी हो रही है और कहीं बात नहीं बन रही है तो हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती को हल्दी की 11 गांठ अर्पित करें। हल्दी अर्पित करते समय सच्चे मन से अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करें।
हरतालिका तीज 2026 शुभ मुहूर्त
- तृतीया तिथि प्रारंभ- 13 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर
- तृतीया तिथि समाप्त - 14 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर
- प्रातःकाल हरितालिका पूजा मुहूर्त- 14 सितंबर 2026 को सुबह 6 बजकर 26 मिनट से सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर
- प्रदोष काल पूजा मुहूर्त- 14 सितंबर 2026 को शाम 5:54 बजे से रात 8:22 बजे तक
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
हरतालिका तीज 2026 पर सुबह-शाम दोनों समय पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? नोट करें सटीक टाइमिंग और पूजा विधि