1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. होलिका दहन की राख से जरूर करें ये उपाय, बुरी नजर से मिलेगा छुटकारा, जीवन से दूर हो जाएगी सारी बाधाएं

होलिका दहन की राख से जरूर करें ये उपाय, बुरी नजर से मिलेगा छुटकारा, जीवन से दूर हो जाएगी सारी बाधाएं

Holika Dahan 2025: 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन की राख बहुत ही पवित्र मानी जाती है। होलिका दहन की राख से ये उपाय करने से कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

होलिका दहन उपाय- India TV Hindi
Image Source : META AI होलिका दहन उपाय

Holika Dahan Upay: होलिका दहन के बाद होली की राख ली जाती है और इसकी विशेष धार्मिक मान्यता है। होलिका दहन की रात जब होलिका जलती है तो उसकी राख को एकत्र किया जाता है। होलिका दहन की राख को बहुत ही चमत्कारी माना जाता है। मान्यता है कि अगर होली की राख से कुछ उपाय किए जाएं तो जीवन में चल रही सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी और धन-संपत्ति में भी अच्छी वृद्धि होगी। साथ ही घर में नकारात्मक शक्तियां दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। आइए ज्योतिषी चिराग दारूवाला से जानते हैं होलिका दहन की राख से किए जाने वाले इन टोटकों और उपायों के बारे में।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए

होलिका दहन के बाद उसकी राख को एकत्र किया जाता है। इसे घर लाकर पूजा स्थल या घर के किसी पवित्र स्थान पर रख दें। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए होलिका की राख को घर के हर कोने में छिड़क दें। घर के कोनों में राख छिड़कने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और घर में शांति बनी रहती है।

समृद्धि और स्वस्थ जीवन के लिए

होलिका दहन की राख को माथे पर तिलक के रूप में लगाने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही किसी बीमार व्यक्ति को होली की राख लगाने से उसके स्वास्थ्य में सुधार होता है।

राख को ताबीज में बांधें

होलिका दहन की राख को ताबीज में बांधकर गले या हाथ में पहनें। ऐसा करने से बुरी शक्तियां दूर रहती हैं और किसी भी तरह के काले जादू का असर नहीं होता।

शिवलिंग पर चढ़ाएं

होलिका की राख शिवलिंग पर चढ़ाने से राहु केतु की महादशा से मुक्ति मिलती है और काम में आने वाली बाधाएं भी दूर रहती हैं।

बुरी नजर रहेगी दूर

नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए होलिका दहन की राख को एक पोटली में बांधकर घर, दुकान या व्यापार स्थल के गेट के बाहर लटका दें। ऐसा करने से मंदा पड़ा व्यापार लाभ पाने लगेगा और हर तरह की बुरी नजर दूर रहेगी।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Holi 2025: होली पर 100 साल बाद सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Holika Dahan 2025: होलिका दहन के लिए मिलेगा बस इतना ही समय, भद्रा की वजह से होली जलने में होगी देरी