1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holika Dahan 2026 Timing: होलिका दहन 2 मार्च को, जान लें शहर अनुसार होली जलाने का शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2026 Timing: होलिका दहन 2 मार्च को, जान लें शहर अनुसार होली जलाने का शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2026 Timing (होलिका दहन का शुभ मुहूर्त): होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2 मार्च की शाम 6 बजकर 39 मिनट से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति रात 9 बजे होगी। शहर अनुसार होलिका दहन की टाइमिंग में थोड़ा बहुत अंतर रहेगा।

holika dahan timing- India TV Hindi
Image Source : PTI होलिका दहन मुहूर्त 2 मार्च 2026

Holika Dahan 2026 Timing (होलिका दहन का शुभ मुहूर्त): होलिका दहन का पावन पर्व इस साल ज्यादातर जगहों पर 2 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है। इस पर्व को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गली-मोहल्ले के लोग एक जगह लकड़ियां जमा करते हैं और फिर शुभ मुहूर्त में इन लड़कियों में आग लगाकर होलिका दहन किया जाता है। इसके बाद सभी लोग होलिका की अग्नि की परिक्रमा करते हैं। ये पर्व हमें याद दिलाता है कि अधर्म चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो अंत में जीत धर्म और सत्य की ही होती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल होलिका दहन की टाइमिंग आपके शहर में क्या रहने वाली है। 

होलिका दहन मुहूर्त 2026 (Holika Dahan 2 March 2026 Timing)

  1. दिल्ली - शाम 6:39 से रात 9 बजे तक
  2. नोएडा - शाम 6:39 से रात 9 बजे तक
  3. मथुरा - शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
  4. भोपाल - शाम 6:24 से रात 8:51 बजे तक
  5. लखनऊ - शाम 6:30 से रात 8:51 बजे तक
  6. पटना - शाम 5:52 से रात 8:20 बजे तक
  7. मुंबई - शाम 6:44 से रात 9:11 बजे तक
  8. चंडीगढ़ - शाम 6:23 से रात 8:51 बजे तक
  9. शिमला - शाम 6:21 से रात 8:50 बजे तक
  10. जयपुर - शाम 6:29 से रात 8:57 बजे तक
  11. वाराणसी - शाम 6:39 से रात 9 बजे तक
  12. रायपुर - शाम 6:08 से रात 8:35 बजे तक
  13. बेंगलुरु - शाम 6:29 से रात 8:54 बजे तक
  14. चेन्नई - शाम 6:18 से रात 8:43 बजे तक
  15. हैदराबाद - शाम 6:23 से रात 8:49 बजे तक
  16. ईटानगर - शाम 5:17 से रात 7:45 बजे तक
  17. कोलकाता - शाम 5:41 से रात 8:08 बजे तक
  18. भुवनेश्वर - शाम 5:52 से रात 8:19 बजे तक
  19. नागपुर - शाम 6:19 से रात 8:45 बजे तक
  20. अहमदाबाद - शाम 6:43 से रात 9:11 बजे तक
  21. रांची - शाम 5:53 से रात 8:20 बजे तक

यह भी पढ़ें:

Holika Dahan 2026 Date, Shubh Muhurat Live Updates: 2 या 3 मार्च कब है होलिका दहन, श्री मार्कंडेय महादेव मंदिर के मुख्य प्रशासनिक पुजारी मुन्ना गुरु जी ने बताई सही तारीख