Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Holika Dahan 2026 Shubh Muhurat, Puja Vidhi Live: आज इस शुभ मुहूर्त में करें होलिका दहन, जान लें पूजा की पूरी विधि स्टेप बाय स्टेप
Live now

Holika Dahan 2026 Shubh Muhurat, Puja Vidhi Live: आज इस शुभ मुहूर्त में करें होलिका दहन, जान लें पूजा की पूरी विधि स्टेप बाय स्टेप

Written By: Laveena Sharma @laveena1693 Updated : Mar 02, 2026 11:51 am IST

Holika Dahan 2026 Date, Shubh Muhurat Live Updates: होलिका दहन का पावन पर्व फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है और इस बार ये पूर्णिमा 2 मार्च 2026 की शाम 05:55 से शुरू होकर 3 मार्च 2026 की शाम 05:07 बजे तक रहेगी। ऐसे में जानिए 2 मार्च या फिर 3 मार्च किस दिन होलिका दहन करना सही रहेगा।

holika dahan muhurat puja vidhi- India TV Hindi
Image Source : PTI होलिका दहन शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Holika Dahan 2026 Date, Shubh Muhurat Live Updates: होलिका दहन का पावन पर्व अमूमन रंग वाली होली से एक दिन पहले मनाया जाता है। चूंकि 4 मार्च को बड़ी होली है तो ऐसे में होलिका दहन 3 मार्च को किया जाना चाहिए। लेकिन 3 तारीख को तो चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में हर कोई इस कन्फ्यूजन में है कि चंद्र ग्रहण के साये में होली कैसे मनाई जाए। तो आपको बता दें देश के कई बड़े धर्म गुरुओं और पंडितों के अनुसार होलिका दहन 2 मार्च 2026 को यानी आज करना ज्यादा उत्तम रहेगा। श्री मार्कंडेय महादेव मंदिर के मुख्य प्रशासनिक पुजारी मुन्ना गुरु जी ने बताया कि बनारस में होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा तो वहीं रंगवाली होली 4 मार्च को खेली जाएगी। 

होलिका दहन मुहूर्त 2 मार्च 2026 (Holika Dahan Muhurat 2 March 2026)

पुजारी मुन्ना गुरु जी के अनुसार 2 मार्च 2026 को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:39 से 9:00 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त पर होलिका दहन बेहद शुभ फलदायी साबित होगा।

holika dahan
Image Source : INDIA TVहोलिका दहन मुहूर्त

होलिका दहन मुहूर्त 3 मार्च 2026 (Holika Dahan Muhurat 3 March 2026)

कुछ पंचांगों में होलिका दहन की तारीख 3 मार्च बता रहे हैं। तो जो लोग इस दिन ये पर्व मनाएंगे तो उन्हें शाम में चंद्र ग्रहण के समाप्त होने का इंतजार करना होगा। 3 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 06:50 से रात 08:50 बजे तक रहेगा। 

होलिका दहन पूजा विधि (Holika Dhahan Puja Vidhi)

  1. होलिका दहन की पूजा के लिए एक लोटा जल, रोली, चावल, फूल, माला, कलावा, मूंग की दाल, गुलाल, नई फसल की बालिया इत्यादि सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी।
  2. इन सभी सामग्रियों को जहां होलिका दहन करना है वहां एकत्रित कर लें।
  3. सबसे पहले होलिका के पास पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुख करके बैठें।
  4. फिर भगवान गणेश, श्री हरि विष्णु और भक्त प्रह्लाद का ध्यान करें।
  5. होलिका में जल अर्पित करें और कुमकुम, अक्षत, गुलाल और फूल चढ़ाएं।
  6. इसके बाद कच्चे सूत को होलिका के चारों तरफ 3 या 7 बार लपेंटे। 
  7. फिर अग्नि जलाएं और लाए गए अनाज को होलिका की अग्नि में सेंकें। 
  8. इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।

Live updates :Holika Dahan 2026 Shubh Muhurat, Puja Vidhi Live: आज इस शुभ मुहूर्त में करें होलिका दहन, जान लें पूजा की पूरी विधि स्टेप बाय स्टेप

Auto Refresh
Refresh
  • 11:51 AM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Holika Dahan Ki Rakh Ka Kya Karna Chahiye: होलिका दहन की राख का क्या करना चाहिए

    होलिका दहन की राख को घर की दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में रखने से घर की नकारात्मकता दूर हो सकती है। साथ ही राख की पोटली बनाकर घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर लटकाना भी शुभ माना जाता है।

     

  • 11:27 AM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Holika Dahan Ki Puja Kaise Karen: होलिका दहन की पूजा कैसे करें?

    • मोहल्ले या घर के पास लकड़ियां, उपले और सूखी घास इकट्ठा कर होलिका सजाएं।
    • रोली, चावल, हल्दी, गुलाल, नारियल, फूल, माला, मिठाई और कच्चा सूत होलिका की पूजा के समय साथ रखें।
    • होलिका के पास जल से अर्घ्य दें।
    • चावल से तिलक करें और फूल अर्पित करें।
    • कच्चा सूत होलिका के चारों ओर 3 या 7 बार लपेटें।
    • परिवार सहित होलिका की 3 या 7 बार परिक्रमा करें और सुख-शांति की प्रार्थना करें।
    • शुभ मुहूर्त में अग्नि जलाएं और भगवान से नकारात्मक शक्तियों के नाश की कामना करें।
  • 10:28 AM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Holika Dahan Story: होलिका दहन क्यों किया जाता है?

    होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद और उनकी बुआ होलिका की कथा से जुड़ा है। कथा के अनुसार हिरण्यकश्यप स्वयं को भगवान मानता था, लेकिन उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु की भक्ति करता था। क्रोधित होकर उसने प्रह्लाद को मारने की कई कोशिशें कीं। अंत में उसने अपनी बहन होलिका की सहायता ली, जिसे अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था। होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई, परंतु भगवान की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका जलकर भस्म हो गई। इसी घटना की स्मृति में फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है।

  • 10:12 AM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Aaj Holika Dahan Kitne Baje Hoga: आज होलिका दहन कितने बजे होगा

    आज होलिका दहन शाम 6 बजकर 39 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन रात 9 बजे होगा। ज्यादातर जगहों पर आज ही होलिका दहन कर दिया जाएगा क्योंकि कल चंद्र ग्रहण है।

  • 9:32 AM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Holika Dahan 2026: होलिका दहन किस हिंदू तिथि पर किया जाता है?

    होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किया जाता है और इस साल होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा।

  • 9:14 AM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Holika Dahan Ki Aag Mein Kya Kya Dalna Chahiye: होलिका दहन की अग्नि में क्या डालना चाहिए

    1. गोबर के उपले 
    2. हरी सरसों 
    3. अनाज
    4. कपूर 
    5. इलायची 
    6. पान के पत्ते 
    7. नारियल
  • 8:39 AM (IST) Posted by Laveena Sharma

    होलिका दहन मुहूर्त 2026 (Holika Dahan 2 March 2026 Timing)

    1. दिल्ली - शाम 6:39 से रात 9 बजे तक
    2. नोएडा - शाम 6:39 से रात 9 बजे तक
    3. मथुरा - शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
    4. भोपाल - शाम 6:24 से रात 8:51 बजे तक
    5. लखनऊ - शाम 6:30 से रात 8:51 बजे तक
    6. पटना - शाम 5:52 से रात 8:20 बजे तक
    7. मुंबई - शाम 6:44 से रात 9:11 बजे तक
    8. चंडीगढ़ - शाम 6:23 से रात 8:51 बजे तक
    9. शिमला - शाम 6:21 से रात 8:50 बजे तक
    10. जयपुर - शाम 6:29 से रात 8:57 बजे तक
  • 8:08 AM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Holika Dahan 2026 Muhurat Live: श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज अनुसार ने बताया होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

  • 8:03 AM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Holika Dahan 2026: होलिका दहन के समय क्या करें

    होलिका दहन की अग्नि को बेहद पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका की परिक्रमा करने से पारिवारिक जीवन में शुभता आती है। होलिका दहन की राख को घर में रखने से घर का वास्तु भी सुधरता है। इस दिन होलिका में उपलों की माला डालने से ईश्वर का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। ऊपर दी गई सामग्री को एक थाल में सजाकर सपरिवार आपको होलिका दहन की पूजा करनी चाहिए। 

  • 7:52 AM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Holika Dahan 2026 Live: होलिका दहन पूजन सामग्री

    • गुलाल – होली के स्वागत का प्रतीक
    • नारियल – शुभता का प्रतीक
    • धूप – ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक
    • रोली –  शुभता और सकारात्मकता के लिए
    • मिट्टी का दीपक – प्रकाश का प्रतीक
    • फूल – आनंद और प्रेम का प्रतीक
    • उपलों से बनी माला– पारिवारिक रक्षा के लिए
    • अनाज – समृद्धि का प्रतीक
    • कलावा – रक्षा सूत्र 
    • कलश में जल – शांति और शीतलता का प्रतीक
    • नया अनाज– नई शुरुआत का प्रतीक
    • सुपारी – शुभता के लिए
    • घी – अग्नि की शुद्धता के लिए 
    • मिट्टी का दीपक – प्रकाश का प्रतीक
    • गन्ना – जीवन में मिठास के लिए
    • सरसों के दाने – नकारात्मकता को दूर करने के लिए
    • लाल रंग का वस्त्र– ऊर्जा का प्रतीक
    • गुजिया या मिठाईयां – होली का प्रसाद
  • 7:32 AM (IST) Posted by Laveena Sharma

    Holika Dahan 2026 Live: क्या 3 मार्च को होलिका दहन किया जा सकता है?

    शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के सूतक काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। 2026 में 3 मार्च को ग्रहण शाम 6:47 बजे के आसपास समाप्त होगा, इसलिए विद्वानों की सलाह है कि ग्रहण की समाप्ति और शुद्धिकरण के बाद ही होलिका दहन करें।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement