Vrat Tyohar June 2026 List: साल का छठा महीना जून कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा। धार्मिक नजरिए से जून 2026 बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। जून माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव के चलते भी जून का महीना काफी ज्यादा खास रहने वाला है। जून की शुरुआत ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि से होने जा रही है और इसकी समाप्ति के साथ ही आषाढ़ महीने की शुरुआत होगी। जून 2026 ज्येष्ठ पूर्णिमा, विभुवन संकष्टी समेत कई महत्वपूर्ण त्योहार और व्रत पड़ेंगे। जून में कौन-कौन से व्रत-त्योहार कब पड़ेंगे, यहां आप पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
| तारीख (Date) |
दिन (Day) |
व्रत-त्योहार (Festival) |
|---|
| 3 जून 2026 |
बुधवार |
विभुवन संकष्टी |
| 7 जून 2026 |
रविवार |
अधिक भानु सप्तमी |
| 8 जून 2026 |
सोमवार |
अधिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी |
| 11 जून 2026 |
गुरुवार |
परम एकादशी |
| 12 जून 2026 |
शुक्रवार |
प्रदोष व्रत (शुक्र) और अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी |
| 13 जून 2026 |
शनिवार |
मासिक कार्तिगाई और मासिक शिवरात्रि |
| 14 जून 2026 |
रविवार |
रोहिणी व्रत और अधिक दर्श अमावस्या |
| 15 जून 2026 |
सोमवार |
मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और ज्येष्ठ अधिकमास समाप्त |
| 16 जून 2026 |
मंगलवार |
चंद्र दर्शन |
| 17 जून 2026 |
बुधवार |
महाराणा प्रताप जयंती |
| 18 जून 2026 |
गुरुवार |
प्रद्युम्न चतुर्थी, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि |
| 19 जून 2026 |
शुक्रवार |
स्कंद षष्ठी |
| 20 जून 2026 |
शनिवार |
जमाई षष्ठी |
| 21 जून 2026 |
रविवार |
भानु सप्तमी और साल का सबसे बड़ा दिन |
| 22 जून 2026 |
सोमवार |
धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी |
| 23 जून 2026 |
मंगलवार |
महेश नवमी |
| 25 जून 2026 |
गुरुवार |
निर्जला एकादशी , गायत्री जयंती |
| 26 जून 2026 |
शुक्रवार |
रामलक्ष्मण द्वादशी |
| 27 जून 2026 |
शनिवार |
शनि प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी |
| 29 जून 2026 |
सोमवार |
वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, बटुक भैरवी जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा |
| 30 जून 2026 |
मंगलवार |
आषाढ़ माह का आरंभ |
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: कमजोर मंगल देता है बार-बार रुकावटें, तनाव और संघर्ष, जानिए इसके संकेत और अशुभ प्रभाव दूर करने के आसान उपाय