सावन का पवित्र माह शुरू हो चुका है, शिवलायों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हर मंदिर में इस समय हर हर महादेव के जयघोष हो रहे हैं। भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ में जुट गए हैं। सावन में भक्त महादेव की कृपा पाने के लिए जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करने से साधन की हर मनोकामना पूर्ण होती है। साथ ही घर में सुख,समृद्धि और खुशहाली आती है। पूजा के दौरान बाबा भोलेनाथ को भांग,धतूरा, बेलपत्र, जल, दूध, घी आदि चढ़ाने का विधान है। ऐसे में एक और चीज चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, आइए जानते हैं क्या....
धन की कामना के लिए क्या चढ़ाना चाहिए?
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त सावन में शिव मंदिर जाते हैं और जलाभिषेक करते हैं। जलाभिषेक के बाद भगवान को बिल्वपत्र, घी, दूध, चंदन आदि चढ़ाते हैं। इसी के साथ भक्तों को कच्चा चावल भी शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इससे जातकों के जीवन में सुख-शांति आएगी और सभी मनोकामना पूर्ण होगी। कुछ मान्यताओं के मुताबिक, शिवलिंग पर चावल चढ़ाने से भक्त की आर्थिक परेशानी दूर होगी और धन लाभ होगा।
होती है धन और ऐश्वर्य में भी वृद्धि
बता दें कि शास्त्रों में चावल को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है, इसे चढ़ाने से घर की सभी निगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है। कहा जाता है कि शिवलिंग पर चावन चढ़ाने मात्र से जातक के रोग और जीवन के अन्य दुखों को नाश हो जाता है। साथ ही धन, वैभव और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
सावन में घर के इन जगहों पर जलाएं दिए, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले
कामिका एकादशी का व्रत जुलाई में कब रखा जाएगा? अभी जान लें सही तिथि और पूजा मुहूर्त