1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Jyeshtha Maah 2026 Vrat Tyohar: शनि जयंती, वट सावित्री से लेकर बुढ़वा मंगल तक, ज्येष्ठ माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार

Jyeshtha Maah 2026 Vrat Tyohar: शनि जयंती, वट सावित्री से लेकर बुढ़वा मंगल तक, ज्येष्ठ माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार

Jyeshtha Maah 2026 Festival Calendar: ज्येष्ठ माह का आरंभ होने वाला है। इस माह में कई बड़े व्रत-त्यौहार आएंगे। तो यहां जानिए कि ज्येष्ठ महीने में कब वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा और कब निर्जला एकादशी मनाई जाएगी।

ज्येष्ठ माह 2026 व्रत-त्यौहार- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE ज्येष्ठ माह 2026 व्रत-त्यौहार

Jyeshtha Month 2026 Festival List: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ का महीना अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में कई बड़े और प्रमुख व्रत-त्यौहार आते हैं। इस साल ज्येष्ठ माह की शुरुआत 2 मई से हो रही है, जिसका समापन 29 जून 2026 को हो रहा है। आपको बता दें कि इस साल ज्येष्ठ में अधिकमास यानी मलमास लग रहा है इसलिए यह माह अधिक दिनों को होगा। अधिकमास 17 मई से 15 जून तक रहेगा। अधिकमास में विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। तो आइए अब जानते हैं कि ज्येष्ठ माह में कौनसे व्रत-त्यौहार आएंगे।

ज्येष्ठ माह के प्रमुख व्रत और त्यौहार

  • ज्येष्ठ माह आरंभ, नारद जंयती- 2 मई 2026

  • बड़ा मंगल, एकदंत संकष्टी चतुर्थी- 5 मई 2026

  • कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी- 9 मई 2026

  • बड़ा मंगल- 12 मई 2026

  • अपरा एकादशी, कृष्ण परशुराम द्वादशी- 13 मई 2026

  • गुरु प्रदोष व्रत- 14 मई 2026

  • वृषभ संक्रांति और मासिक शिवरात्रि- 15 मई 2026 

  • वट सावित्री व्रत (अमावस्या), शनि जयंती- 16 मई 2026

  • बड़ा मंगल- 19 मई 2026

  • अधिक स्कंद षष्ठी- 21 मई 2026 

  • गंगा दशहरा- 25 मई 2026

  • बड़ा मंगल- 26 मई 2026

  • पद्मिनी एकादशी- 27 मई 2026

  • गुरु प्रदोष व्रत- 28 मई 2026

  • ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा- 31 मई 2026

  • परम एकादशी- 11 जून 2026

  • प्रदोष व्रत (कृष्ण)- 12 जून 2026

  • मासिक शिवरात्रि- 13 जून 2026

  • अमावस्या, मिथुन संक्रांति- 15 जून 2026

  • निर्जला एकादशी- 25 मई 2026

  • प्रदोष व्रत (शुक्ल)- 27 जून 2026

  • ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत- 29 जून 2026

ज्येष्ठ माह में क्या करें और क्या नहीं?

  • ज्येष्ठ माह में दान-पुण्य करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल मिलते हैं।
  • ज्येष्ठ मास में पशु-पक्षियों के लिए भोजन और जल की व्यवस्था करें।
  • इस महीने में बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। कहते हैं इससे संतान के जीवन पर गलत प्रभाव पड़ता है
  • ज्येष्ठ माह में बड़े बेटे या बेटी का विवाह नहीं करना चाहिए।
  • इस माह में जल का व्यर्थ करने से बचना चाहिए।
  • ज्येष्ठ मास में सूर्य देव की पूजा का खास महत्व है। रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • ज्येष्ठ माह में अन्न, धन, सत्तू और वस्त्र समेत भोजन का भी दान करें।
  •  ज्येष्ठ माह में पानी से भरा घड़ा (मटका), पंखा, जूता और चप्पल का दान अवश्य करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Budh Gochar 2026 and Horoscope: बुध करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, मई से पहले इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

May 2026 Pradosh Vrat Date: मई में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, यहां देखें डेट और पूजा मुहूर्त का समय