A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Kamada Ekadashi Mantra: कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के इन 5 मंत्रों का करें जाप, श्री हरि की कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना

Kamada Ekadashi Mantra: कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के इन 5 मंत्रों का करें जाप, श्री हरि की कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप करने से भक्तों के सभी दुख मिट जाते हैं। इसके साथ ही उन्हें मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति होती है।

कामदा एकादशी 2026- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE कामदा एकादशी 2026

Kamada Ekadashi 2026: एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने वालों पर लक्ष्मी नारायण की विशेष कृपा बरसती है। चैत्र माह में आने वाली कामदा एकादशी भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। मान्यताओं के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत करने से जाने अनजाने में किए गए पापों से शीघ्र छुटकारा मिल जाता है। इस साल कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च 2026 को रखा जाएगा। कामदा एकादशी के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि के बाद व्रत का संकल्प लें और फिर विधिपूर्वक विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की उपासना करने से जातक को कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही एकादशी के दिन भगवान विष्णु के इन 5 मंत्रों का जाप भी अवश्य करें। इन मंत्रों के जाप से व्यक्ति की समस्त परेशानियां दूर हो जाती हैं और मनोकामनाओं की भी पूर्ति होती है।

एकादशी के दिन भगवान विष्णु के इन 5 मंत्रों का जाप

1. विष्णु मूल मंत्र

ॐ नमोः नारायणाय॥

2. विष्णु भगवते वासुदेवाय मंत्र

ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥

3. विष्णु गायत्री मंत्र

ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

4. विष्णु शान्ताकारम् मंत्र

शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्
विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥

5. मङ्गलम् भगवान विष्णु मंत्र

मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुडध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

कामदा एकादशी मुहूर्त 2026

पंचांग के अनुसार चैत्र माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 28 मार्च को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर हो चुका है। एकादशी तिथि का समापन 29 मार्च को सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर होगा। कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च को रखा जाएगा। वहीं कामदा एकादशी का पारण 30 मार्च 2026 को रखा जाएगा। कामदा एकादशी पारण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 34 मिनट से सुबह 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी के दिन बिल्कुल भी न करें गलतियां, वरना कई परेशानियों से घिर जाएगा जीवन

अप्रैल के पहले सप्ताह में इन राशियों को अपनी सेहत का रखना होगा ध्यान, वरना लापरवाही पड़ सकती है भारी, पढ़ें हेल्थ राशिफल