A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Kamada Ekadashi Paran 2026 Timing: कामदा एकादशी पारण के लिए मिलेगा बस इतनी देर का समय, जानें द्वादशी तिथि समाप्त होने की टाइमिंग

Kamada Ekadashi Paran 2026 Timing: कामदा एकादशी पारण के लिए मिलेगा बस इतनी देर का समय, जानें द्वादशी तिथि समाप्त होने की टाइमिंग

Kamada Ekadashi Paran 2026: कामदा एकादशी का पारण 30 मार्च को किया जाएगा। एकादशी तिथि में पारण दिन का विशेष महत्व होता है। तो आइए जानते हैं कि कामदा एकादशी के दिन पारण का शुभ समय क्या रहेगा।

कामदा एकादशी 2026- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE कामदा एकादशी 2026

Kamada Ekadashi Paran 2026 Timing: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की खास कृपा प्राप्त होती है। प्रत्येक महीने में दो बार एकादशी का व्रत आता है एक कृष्ण और दूसरा शुक्ल पक्ष में। हर महीने में आने वाली एकादशी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। चैत्र माह में आने वाली एकादशी को कामदा एकादशी कहते हैं। इस साल कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च को रखा गया था। आपको बता दें कि किसी भी एकादशी व्रत में पारण तिथि का विशेष महत्व होता है। एकादशी का पारण शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए तभी पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं कि कामदा एकादशी पारण का शुभ समय क्या रहेगा।

कामदा एकादशी पारण 2026 का समय

कामदा एकादशी का पारण 30 मार्च 2026 को किया जाएगा। पारण का मतलब होता है व्रत खोलना। कामदा एकादशी पारण के लिए शुभ समय 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 34 मिनट से सुबह 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। व्रती इस समय में एकादशी का पारण कर सकते हैं। कामदा एकादशी पारण के लिए यह समय सबसे उत्तम रहेगा।

कामदा एकादशी के दिन द्वादशी तिथि समाप्त होने का समय

पारण तिथि के दिन द्वादशी तिथि समाप्त होने का समय सुबह 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। एकादशी व्रत के अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण किया जाता है। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना बहुत जरूरी है। यदि द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले समाप्त हो गई हो तो एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के बाद ही होता है। द्वादशी तिथि के भीतर पारण न करना पाप करने के समान माना जाता है।

एकादशी पारण नियम

एकादशी पारण के दिन सबसे पहले भगवान विष्णु की पूजा करें और भोग अर्पित करें। इसके बाद ही कुछ ग्रहण करें। एकादशी व्रत खोलने के लिए सबसे पहले तुलकी दल ग्रहण करें इसके बाद भोजन करें। एकादशी पारण के दिन सात्विक आहार ही खाएं। इस दिन भी लहसुन प्याज का सेवन न करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर करें 7 चमत्कारी मंत्रों का जप, बल-बुद्धि और ज्ञान की होगी प्राप्ति

30 March 2026 Ka Panchang: सोमवार को रखा जाएगा सोम प्रदोष व्रत, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त; राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय