Remedies for Marriage During Navratri: भारत में इन दिनों नवरात्रि महापर्व की धूम मची है। साधक मां की आराधना में लीन हैं। हर दिन मां की पूजा-अर्चना का साथ गुजर रहा है। इन नौ दिनों में मां के नौ स्वरूपों को पूजा जाता है। नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा होती है। मां कात्यायनी को वरदायिनी भी कहा गया है।
सच्चे मन से माता की साधना की जाए, तो वह अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं। खासतौर पर अगर आपकी शादी होने में किसी तरह की कोई समस्या आ रही हैं, तो आप देवी को खुश करने के लिए ये उपाय अपना सकते हैं।
मां को पीले फूल हैं बेहद प्रिय
मां दुर्गा के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी को केला फल बहुत पसंद है। आप इससे बनी चीजों जैसे खीर, मिठाई आदि का भोग लगाकर माता का आशीर्वाद पा सकते हैं। इसके साथ ही मां को पीला फूल बेहद प्रिय है, तो पूजा के समय उन्हें पीले रंग का फूल जरूर अर्पित करें।
संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि मां कात्यायनी को केले और इससे बने पकवानों का भोग लगाए। इसमें भूरी शक्कर का उपयोग करना चाहिए। नवरात्रि के छठे दिन यह उपाय करने से उन महिलाओं को लाभ मिलेगा, जिनको पुत्र प्राप्ति नहीं हो रही है। साथ ही माता का मंत्र का जाप करने से सफलता मिलेगी
हल्दी की गांठ का उपाय
ऐसे लड़कें जिनकी शादी नहीं हो रही है, उनके लिए यह उपाय कारगर है। इसके लिए उन्हें छह गांठ हल्दी चढ़ाकर मां का विशेष पूजन करना चाहिए। इसके साथ ही पान का पत्ता और नारियल अर्पित करें। यह उपाय करने से छह माह में विवाह हो का योग बनेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: ये पसंदीदा फूल मां के चरणों में कर दें अर्पित, देवी की विशेष कृपा से होगी समृद्धि, सफलता और सुख की प्राप्ति
नवरात्रि में बची हुई पूजा सामग्री को ना फेंके इधर-उधर, जली हुई बाती, फूल-मालाओं का ऐसे करें सही उपयोग
रंगोली सिर्फ सजावट नहीं, इसमें छुपा है आध्यात्मिक कारण, नवरात्रि पर क्यों सजाई जाती है रंगोली? जानिए इसका महत्व