Magh Mela 2026 Shahi Snan Live: माघ मेले का दूसरा शाही स्नान आज, मकर संक्रांति पर प्रयागराज में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Magh Mela Makar Sankranti Shahi Snan Live: मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति को पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति के दिन माघ मेला का दूसरा महत्वपूर्ण स्नान किया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन किए जाने वाले स्नान को शाही स्नान के नाम से भी जाना जाता है।

Magh Mela Makar Sankranti Shahi Snan Live: 15 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। हालांकि कई जगहों पर 14 जनवरी को भी खिचड़ी का त्यौहार मनाया जाएगा। इस साल मकर संक्रांति की तिथि दो दिन पड़ रही है। लेकिन आपको बता दें कि माघ मेला का दूसरा स्नान 14 जनवरी 2026 को किया जाएगा। बुधवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान के साथ दान-पुण्य का भी विधान है। इस दिन दान करने से आपके धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है।
बता दें कि इस साल माघ मेले का आरंभ 3 जनवरी, पौष पूर्णिमा से हुई थी और इसका समापन महाशिवरात्रि के दिन यानी 15 फरवरी को होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ मेला में संगम में स्नान करने से व्यक्ति को अमृत गुण प्राप्त होते हैं। कहते हैं कि 45 दिनों तक लगने वाले इस मेले में व्यक्ति दान, पुण्य कर के अपने पाप कर्मों से मुक्ति पा सकते हैं।
Live updates : Magh Mela Makar Sankranti Shahi Snan Live:
-
January 14, 2026 12:00 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
Magh Mela: माघ मेला 2026 का अगला पवित्र स्नान कब किया जाएगा?
मकर संक्रांति के बाद माघ मेले का अगला पवित्र स्नान 18 जनवरी को किया जाएगा। इस दिन मौनी अमावस्या है। इस तिथि को पितरों की तिथि कहा जाता है और इस दिन स्नान-दान करने से पितरों का आशीर्वाद आप पाते हैं।
-
January 14, 2026 10:27 AM (IST) Posted by Naveen Khantwal
5.51 करोड़ रुद्राक्ष की मालाओं से ज्योतिर्लिंग बनाकर मौनी बाबा माघ मेले में बने आकर्षण का केंद्र
-
January 14, 2026 10:07 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
माघ मेले में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
-
January 14, 2026 9:52 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
मकर संक्रांति से पहले प्रयागराज में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
Image Source : ANIमकर संक्रांति से पहले प्रयागराज में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम15 जनवरी को माघ मेले का दूसरा शाही स्नान है। जिसके लिए आज से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रयागराज मे उमड़ने लगी है।
-
January 14, 2026 9:43 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
प्रयागराज माघ मेला
-
January 14, 2026 8:57 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
घर पर माघ स्नान कैसे करें?
अगर आप ऐसी जगह पर रहते हैं जहां आस-पास पवित्र नदी है तो आप घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इससे भी आपको पुण्य की प्राप्ति होगी।
-
January 14, 2026 8:18 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Magh Mela 2026 Snan Dates: माघ मेला 2026 प्रमुख स्नान तिथियां
- 03 जनवरी: पौष पूर्णिमा (संपन्न)
- 14 जनवरी: मकर संक्रांति
- 18 जनवरी: मौनी अमावस्या
- 23 जनवरी: बसंत पंचमी
- 01 फरवरी: माघी पूर्णिमा
- 15 फरवरी: महाशिवरात्रि
-
January 14, 2026 7:40 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Magh Mela 2026: माघ स्नान के नियम
माघ मेले में स्नान करते समय ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना श्रेष्ठ माना जाता है। स्नान से पहले मन में शुद्ध भाव रखें और संकल्प लें। नदी में उतरते समय गंगा माता का स्मरण करें और तीन बार डुबकी लगाएं। स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और दान-पुण्य अवश्य करें।
-
January 14, 2026 7:16 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Magh Mela Shahi Snan 2026: माघ स्नान के समय इन मंत्रों का करें जाप
- ॐ नमो नारायणाय
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
- श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
- ॐ विष्णवे नमः
- ॐ हूं विष्णवे नमः
-
January 14, 2026 6:40 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
माघ मेले में स्नान का शुभ मुहूर्त
माघ मेले में स्नान का मुहूर्त पूरे दिन रहेगा। लेकिन अगर सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो 14 जनवरी की सुबह 4 बजे से लेकर 10 बजे तक रहेगा।
-
January 14, 2026 12:49 AM (IST) Posted by Vineeta Mandal
माघ मेला 2026 प्रमुख स्नान तिथियां
माघ मेला का पहला प्रमुख स्नान पौष पूर्णिमा, 3 जनवरी को किया गया था। अब दूसरा स्नान आज मकर संक्रांति के दिन किया जा रहा है।
माघ मेला स्नान डेट
- 18 जनवरी 2026- मौनी अमावस्या
- 23 जनवरी 2026- बसंत पंचमी
- 1 फरवरी 2026- माघ पूर्णिमा
-
January 14, 2026 12:44 AM (IST) Posted by Vineeta Mandal
मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद इन चीजों का करें दान
तिल
कंबल
खिचड़ी
गुड़
कच्चा चावल और उड़द दाल
अन्न-धन -
January 14, 2026 12:44 AM (IST) Posted by Vineeta Mandal
मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद इन चीजों का करें दान
तिल
कंबल
खिचड़ी
गुड़
कच्चा चावल और उड़द दाल
अन्न-धन -
January 14, 2026 12:43 AM (IST) Posted by Vineeta Mandal
पुण्यकाल में स्नान करना होता है फलदायी
मकर संक्रांति के पुण्यकाल के समय स्नान-दान करना और सूर्य देव की उपासना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन पुण्यकाल के समय दान-पुण्य जरूर करें। इस मुहूर्त में स्नान-दान करने से सभी पाप मिट जाते हैं। साथ ही धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।
-
January 14, 2026 12:43 AM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Makar Sankranti 2026 Snan Daan Muhurat: स्नान-दान मुहूर्त
आज मकर संक्रांति पुण्य काल सुबह 9 बजकर 3 मिनट से शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। वही मकर संक्रांति महा पुण्य काल सुबह 9 बजकर 3 मिनट से सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
-
January 14, 2026 12:28 AM (IST) Posted by Vineeta Mandal
मकर संक्रांति स्नान से पहले माघ मेला में लगी आग
माघ मेला के चीफ फायर ऑफिसर अनिमेष सिंह ने बताया, "यह सेक्टर 5 में राम नाम प्रचार मानस प्रचार संघ है। आग शाम 5:45 बजे लगी। हमारी टीम, जो गश्त पर थी, उसने धुआं देखा और तुरंत मौके पर पहुंची। हमारी मोटरसाइकिल यूनिट 30 सेकंड के अंदर पहुंच गई, और हमारी 6 फायर ट्रक डेढ़ मिनट के अंदर पहुंच गईं। आग पर जल्दी काबू पा लिया गया, और सिर्फ दो टेंट जले। आस-पास के लगभग 8 से 10 टेंट बचा लिए गए। अभी स्थिति यह है कि उनका कुछ सामान, जिसमें कुछ दवाएं और पर्चे शामिल थे, जल गया है... आग लगने का सही कारण पूरी जांच के बाद ही पता चल पाएगा।"
माघ मेला के नोडल अधिकारी अनिमेष सिंह ने बताया, " आज राम नाम एवं मानस प्रचार संघ, जिनका शिविर सेक्टर 5 में है, वहां आग लगने की घटना हुई। हमारी मोबाइल फायर बुलेट यूनिट ने इसे देखा और तुरंत वे 30 सेकेंड में मौके पर पहुंचे... मात्र 2 ही टेंट ही जले अन्य 7 से8 टेंटों को हमने बचा लिया... 3 से 4 मिनट के अंदर ही सारी गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। इसमें कोई भी जनहानि नहीं है।"
-
January 13, 2026 7:32 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Makar Sankranti 2026 Food: मकर संक्रांति पर क्या खाना चाहिए
मकर संक्रांति पर तिल, मूंगफली, गुड़, गजक और खिच़ड़ी का सेवन जरूर करना चाहिए। इस दिन कई जगहों पर दही-चूड़ा भी खाया जाता है।
-
January 13, 2026 7:30 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Magh Maah 2026: ये कार्य करना होता है शुभ
माघ माह में स्नान-दान के अलावा पूजा-पाठ, यज्ञ, जप और होम का खास महत्व है। ऐसा करने से समस्त देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इस महीने में किए गए धार्मिक अनुष्ठान से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
-
January 13, 2026 6:33 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Magh Snan Significance: माघ माह में गंगा स्नान का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ माह में गंगा स्नान करने से व्यक्ति जन्म-मरण के बंधनों से मुक्त हो जाता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।