Magh Purnima 2025 Date and Snan Daan Muhurat: हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान-दान करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु प्रयाग स्थित गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम स्थल त्रिवेणी पर, पवित्र स्नान, दान-दक्षिणा, गौदान, और हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस साल माघ पूर्णिमा कब मनाई जाएगी और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
माघ पूर्णिमा 2025 डेट और स्नान-दान का मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 11 फरवरी 2025 को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि समाप्त 12 फरवरी को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी। वहीं बता दें कि माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय शाम 6 बजकर 32 मिनट रहेगा।
माघ पूर्णिमा का महत्व
माघ पूर्णिमा के दिन किए गए दान-पुण्य और अन्य धार्मिक कार्य करने से शीघ्र फलों की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है। माघ पूर्णिमा के दिन अन्न, धन, वस्त्र और भोजन का दान करने से धन-धान्य में बरकत होती है। वहीं जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है वे पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा जरूर करें। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन सफेद चीजें (दूध, दही, चीनी, चावल, सफेद वस्त्र, मिश्री, चांदी आदि) का दान करें। गरीब जरूरतमंदों में इन चीजों का दान करने से चंद्रमा मजबूत होती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा के दिन कर लें इनमें से भी कोई भी 1 काम, पूरे वर्ष घर पर मां लक्ष्मी करेंगी धनवर्षा
Jaya and Vijaya Ekadashi Date: फरवरी में कब है जया और विजया एकादशी? यहां जानें सही तारीख और मुहूर्त
Maha kumbh 2025: माघ पूर्णिमा और शिवरात्रि के दिन को क्यों नहीं कहा जा रहा है अमृत स्नान? जानें यहां बड़ा कारण