A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Maha Ashtami 2025 Date: महा अष्टमी कब है 29 या 30 सितंबर? तुरंत दूर करें अपना कन्फ्यूजन

Maha Ashtami 2025 Date: महा अष्टमी कब है 29 या 30 सितंबर? तुरंत दूर करें अपना कन्फ्यूजन

Maha Ashtami 2025 Date: नवरात्रि की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी और महा अष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा की जाती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल महा अष्टमी कब मनाई जाएगी।

maha ashtami 2025- India TV Hindi
Image Source : CANVA महा अष्टमी कब है 2025

Maha Ashtami 2025 Date: नवरात्रि की अष्टमी को कई भक्त कन्या पूजन करते हैं और अपने नवरात्रि व्रत का पारण भी कर लेते हैं। लेकिन इस साल नवरात्रि की अष्टमी को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। दरअसल ये सारा कन्फ्यूजन नवरात्रि में एक दिन बढ़ने की वजह से हुआ है। कुछ लोग नवरात्रि की अष्टमी 29 को बता रहे हैं तो कुछ 30 सितंबर। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर महा अष्टमी किस दिन मनाई जाएगी और इस दिन किसकी पूजा की जाती है।

नवरात्रि की अष्टमी कब है 2025 में (Navratri Ashtami 2025 Date And Time)

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी 30 सितंबर 2025, मंगलवार को है। अष्टमी का प्रारंभ 29 सितंबर की शाम 04:31 बजे होगा और समापन 30 सितंबर की शाम 06:06 बजे होगा।

अष्टमी पर किस देवी की पूजा होती है? (Navratri Ki Ashtami Par Kis Devi Ki Puja Hoti Hai)

नवरात्रि की अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा की जाती है। कहते हैं इनकी पूजा से व्यक्ति की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। 

अष्टमी पर कन्या पूजन (Ashtami par Kanya Pujan)

नवरात्रि की अष्टमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। जो लोग नवरात्रि व्रत का पारण अष्टमी के दिन करते हैं वो कन्या पूजन अष्टमी को ही करते हैं।

कैसा है मां महागौरी का स्वरूप? (Mahagauri Ka Swaroop)

मां दुर्गा का ये स्वरूप एकदम श्वेत हैं। ऐसा कहा जाता है कि देवी को वर्षों कठोर तपस्या करने के बाद गौर वर्ण की प्राप्ति हुई थी। देवी ने सफेद रंग के वस्त्र धारण किए हुए हैं। माता की सवारी वृषभ यानी बैल है। मां की चार भुजाएं हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार माता महागौरी के अवतरित होने के समय देवी की आयु 8 वर्ष थी।

यह भी पढ़ें:

Saraswati Avahan 2025 Date And Time: नवरात्रि में सरस्वती पूजा कब से शुरू हो रही है? जानिए सरस्वती आवाहन का मुहूर्त

7th Day Of Navratri: नवरात्रि के सातवें दिन की देवी, रंग, भोग, मंत्र, कथा और आरती सबकुछ यहां जानिए