Mahashivratri Marriage Remedies: हर साल महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर की गई पूजा, व्रत और मंत्र जाप से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। विशेष रूप से विवाह और धन से जुड़ी इच्छाओं के लिए यह पर्व बेहद फलदायी माना गया है। महाशिवरात्रि पर कुछ विशेष उपाय करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। यहां जानिए इन उपायों के बारे में।
कब है महाशिवरात्रि 2026?
इस साल फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को शाम 5:04 बजे से शुरू होकर 16 फरवरी को शाम 5:34 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन शुभ योग और नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है।
महाशिवरात्रि का धार्मिक महत्व
महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिन माना जाता है। अविवाहितों के लिए यह दिन मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर माना गया है। वहीं, विवाहित लोगों के लिए दांपत्य सुख बढ़ाने वाला होता है।
शुभ योग और पूजा का शुभ समय
महाशिवरात्रि के दिन सुबह 7 बजे से शाम 7:48 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बनेगा। पूरे दिन व्यतीपात योग रहेगा, जबकि रात्रि में निशिता काल 11:52 से 12:42 बजे तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त और अमृतकाल को विशेष फलदायी माना जा रहा है।
दोषों से मिलेगी मुक्ति
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, शिवलिंग पर 11 बेलपत्र अर्पित करें और उनका चिकना भाग नीचे की ओर रखें। धतूरा और भांग अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा सात शमी पुष्प चढ़ाने से ग्रह दोषों से मुक्ति और इच्छापूर्ति के योग बनते हैं।
विवाह और धन की अड़चन दूर करने के उपाय
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, अगर विवाह में देरी हो रही है या दांपत्य जीवन में तनाव है, तो महाशिवरात्रि पर शिव और पार्वती का एक साथ पूजन करें। माता पार्वती को सिंदूर, चूड़ियां और बिंदी अर्पित करें और भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। धन संबंधी समस्याओं से राहत के लिए गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में स्थिरता आती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर घर लाएं भगवान शिव की 5 प्रिय चीजें, जीवन की विघ्न-बाधाएं होंगी दूर
Shiv Sahasranama Stotram: महाशिवरात्रि पर करें शिव सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ, पाएं मानसिक शांति और अनुभव करें शिव कृपा का अद्भुत असर