Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर घर लाएं भगवान शिव की 5 प्रिय चीजें, जीवन की विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर घर लाएं भगवान शिव की 5 प्रिय चीजें, जीवन की विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

Written By: Naveen Khantwal Published : Feb 07, 2026 07:21 am IST, Updated : Feb 07, 2026 07:21 am IST

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन आपको भगवान शिव की कुछ प्रिय चीजों को घर जरूर लाना चाहिए। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Mahashivratri 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK महाशिवरात्रि 2026

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन त्योहार फरवरी माह के मध्य में 15 तारीख को मनाया जाएगा। यह दिन हर शिव भक्त के लिए बेहद खास होता है। महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के भक्त व्रत रखते हैं, दान-पुण्य करते हैं और भगवान शिव की प्रिय चीजों को घर लाते हैं। माना जाता है कि महाशिवरात्रि पर शिव जी की कुछ प्रिय चीजों को घर लाने से संपन्नता जीवन में आती है और विघ्न बाधाएं दूर होती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में आपको बताने वाले हैं जिन्हें महाशिवरात्रि पर घर लाना बेहद शुभ फलदायक साबित हो सकता है।

महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये चीजें 

  1. पारद शिवलिंग- महाशिवरात्रि के पावन मौके पर आप पारद शिवलिंग घर ला सकते हैं। वास्तु के अनुसार महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर पारद शिवलिंग को घर लाने से और इसकी पूजा करने से वास्तु दोष दूर होता है। इसके साथ ही पारद शिवलिंग की पूजा करने से आपको पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। 
  2. रुद्राक्ष लाएं घर- रुद्राक्ष का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई थी। ऐसे में अगर आप महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष घर लाते हैं तो आपको शुभ फल प्राप्त होते हैं। रुद्राक्ष को धारण करने से रोग, दोष दूर होते हैं और साथ ही पारिवारिक जीवन में समृद्धि आपको प्राप्त होती है। रुद्राक्ष घर में होने से जीवन में आ रही विघ्न बाधाएं भी दूर होने लगती हैं। 
  3. बेल का पौधा लाएं घर- भगवान शिव को बेलपत्र बहुद प्रिय हैं इसलिए महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आप बेल का एक पौधा भी घर ला सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेल के पौधे में औषधीय गुण भी होते हैं और इसे घर में रखने से घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। 
  4. तांबे का कलश लाएं घर- महाशिवरात्रि के दिन तांबे का एक कलश भी आप घर ला सकते हैं। कलश को लाकर इसमें आपको पानी भरना चाहिए और पूजा स्थल पर इसको रखना चाहिए। इस तांबे के कलश से आप शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं तो शुभ फलों की आपको प्राप्ति होती है। 
  5. शिव परिवार की मूर्ति या तस्वीर- महाशिवरात्रि के मौके पर आप शिव परिवार की मूर्ति या तस्वीर भी घर ला सकते हैं। ऐसा करने से आपके पारिवारिक जीवन में संतुलन आता है और विघ्न-बाधाएं भी दूर होती हैं। शिव परिवार की निरंतर पूजा करने से हर प्रकार के दोष से आप मुक्ति हो सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Gold Astro Tips: इन 3 राशियों को सोना पहनने से रहना चाहिए दूर, जानें किन लोगों के लिए यह धातु है बेहद शुभ

Shiv Sahasranama Stotram: महाशिवरात्रि पर करें शिव सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ, पाएं मानसिक शांति और अनुभव करें शिव कृपा का अद्भुत असर

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement