1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश के घाव पर छिड़का नमक, टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने से पहले आया बड़ा बयान

स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश के घाव पर छिड़का नमक, टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने से पहले आया बड़ा बयान

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Feb 06, 2026 10:26 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 10:26 pm IST

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड की टीम पहले मुख्य टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं थी, जिसमें उन्हें बांग्लादेश की टीम को बाहर किए जाने के बाद शामिल किया गया।

Scotland Cricket Team- India TV Hindi
स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम। Image Source : AFP

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनको 5-5 के चार ग्रुपों में बांटा गया है, जिसमें एक नाम स्कॉटलैंड की टीम का भी शामिल है। मुख्य टूर्नामेंट के लिए स्कॉटलैंड की टीम पहले अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब नहीं हो सकी थी, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट टीम के भारत आकर अपने मुकाबले खेलने से मना करने के बाद आईसीसी ने उनको टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश की जगह पर स्कॉटलैंड की टीम को शामिल किए जाने का फैसला लिया गया। अब टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले स्कॉटलैंड टीम के खिलाड़ी मार्क वॉट का बांग्लादेश को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

हमें यहां होना चाहिए और हम ऊंची रैंक वाली टीमों को हरा सकते हैं

स्कॉटलैंड की टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बिल्कुल आखिरी समय शामिल किए जाने के बाद उन्हें टूर्नामेंट के लिए तैयारी करने का अधिक समय नहीं मिला। वहीं स्कॉटलैंड की टीम को अब अपना पहला मुकाबला ग्रुप-सी में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ खेलना है, जिसमें उससे पहले हुई प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में उनकी तरफ से स्पिन गेंदबाज मार्क वॉट आए जिनसे बांग्लादेश को बाहर किए जाने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर मार्क वॉट ने कहा कि हम बांग्लादेश के खिलाड़ियों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। लेकिन हमारा मानना ​​है कि हमें यहां होना चाहिए और हम ऊंची रैंक वाली टीमों को हरा सकते हैं। इसलिए इस टूर्नामेंट में हमें बुलाए जाने पर कोई शक नहीं होना चाहिए।

स्कॉटलैंड को मिली है ग्रुप-सी में जगह

बांग्लादेश की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-सी में जगह मिली थी, लेकिन उनके बोर्ड ने भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते अपनी टीम को भेजने से मना कर दिया था। ऐसे में आईसीसी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनकी जगह पर स्कॉटलैंड को ग्रुप-सी में शामिल करने का फैसला लिया। स्कॉटलैंड की टीम जहां 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी, तो वहीं इसके बाद उनका सामना इटली, इंग्लैंड और नेपाल की टीम से होगा।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई, लिखा - हमारा दबदबा जारी है

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की स्क्वाड में हुआ बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी की अचानक हुई एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल