Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई, लिखा - हमारा दबदबा जारी है

विराट कोहली ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई, लिखा - हमारा दबदबा जारी है

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 06, 2026 09:24 pm IST, Updated : Feb 06, 2026 09:24 pm IST

U19 World Cup 2026: भारतीय अंडर-19 टीम ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने के साथ छठी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। वहीं उनकी इस शानदार जीत पर विराट कोहली ने भी बधाई दी है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : X/ZIM CRICKET भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम।

भारतीय अंडर-19 टीम आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को छठी बार अपने नाम करने में कामयाब रही है। जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेले गए इस बार के अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पूरे टूर्नामेंट में अजेय अभियान देखने को मिला। फाइनल मैच में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड की अंडर-19 टीम से था, जिसमें उन्होंने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रनों का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की अंडर-19 टीम 311 रनों के स्कोर पर सिमट गई। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने भी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और पूरी टीम को बधाई दी है।

हमारा दबदबा जारी है

विराट कोहली ने भारतीय अंडर-19 टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि U-19 भारतीय टीम को एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। एज ग्रुप क्रिकेट और उससे आगे भी हमारा दबदबा जारी है। पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को बहुत बधाई।

कोहली के अलावा टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने भी टीम इंडिया की इस जीत पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि टैलेंट, निडरता और हिम्मत से भरा एक शानदार कैंपेन। व्हाइट बॉल गेम तेजी से आगे बढ़ रहा है और अंडर-19 के इस बैच ने हमें दिखाया है कि वे बल्ले से कितना और आगे बढ़ सकते हैं। इस अंडर 19 टीम ने इस पूरे कैंपेन में जो किया, उसके लिए अविश्वसनीय आत्मविश्वास और स्किल चाहिए। बहुत बढ़िया लड़कों यह सोचकर डर लगता है कि भविष्य में पार स्कोर कैसे दिखेंगे।

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए कई शानदार रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ अंजर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारतीय टीम की जीत में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की जिसमें उन्होंने जहां 175 रनों की पारी खेली तो वहीं वह टूर्नामेंट के इतिहास में एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। वैभव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और टूर्नामेंट का खिताब भी मिला।

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से टीम इंडिया का ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर? कप्तान सूर्या ने बयान में दिया बड़ा संकेत

T20 वर्ल्ड कप के पहले दिन हो सकता है बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को रहना होगा सावधान

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement