1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की स्क्वाड में हुआ बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी की अचानक हुई एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की स्क्वाड में हुआ बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी की अचानक हुई एंट्री

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 06, 2026 04:39 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 09:32 pm IST

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले एक बड़ा झटका हर्षित राणा के रूप में लगा है, जिसमें उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर मोहम्मद सिराज को शामिल कर लिया गया है।

Mohammed Siraj And Prashidh Krishna- India TV Hindi
मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा Image Source : AP

भारतीय टीम को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है, जिसमें उससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा जो मुख्य स्क्वाड का हिस्सा थे, वह वॉर्मअप मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने दाहिने घुटने को चोटिल कर बैठे थे, जिसके बाद उनका टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले ही बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की तरफ से अब इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है, जिसमें टीम इंडिया की स्क्वाड में हर्षित राणा की जगह पर मोहम्मद सिराज को रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर शामिल कर लिया गया है। बता दें कि साल 2024 में जब टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था तो उस स्क्वाड का हिस्सा सिराज थे।

हर्षित राणा को लेकर कप्तान सूर्या ने भी दिया था बयान

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ मुकाबले से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हर्षित राणा की फिटनेस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि वह अभी पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन उनके खेलने पर संदेह है। हमें 6 फरवरी की शाम तक पता चल जाएगा, लेकिन उनकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। वहीं सूर्या ने उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर को लेकर सवाल के जवाब में कहा कि हम देखेंगे कि पिछले 1-2 सालों में किन तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है या ऐसे गेंदबाज जो बैटिंग भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आप नंबर 9 की पोजीशन पर खेलने वाले खिलाड़ी से बड़े शॉट लगाने की उम्मीद कर रहे हैं, तो ऊपर के आठ खिलाड़ी क्या कर रहे हैं। हम सबसे अच्छे खिलाड़ी को चुनने की कोशिश करेंगे।

मोहम्मद सिराज पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी स्क्वाड का थे हिस्सा

हर्षित राणा के बाहर होने पर मोहम्मद सिराज की टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड में वापसी हो गई है। सिराज टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के गेंदबाजी विभाग का अहम हिस्सा हैं, लेकिन उन्होंने पिछले डेढ़ साल से एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। सिराज ने आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2024 में हुए श्रीलंका के दौरे पर खेला था। वहीं सिराज साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा थे। अभी तक सिराज ने कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें वह 14 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे हैं और उनका इकॉनमी रेट 8 से कम का देखने को मिला है।

टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपडेटेड स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी का एक और कारनामा, अंडर 19 वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास

T20 World Cup 2026: पहले दिन बारिश बिगाड़ सकती है पाकिस्तान का खेल, PAK vs NED मैच के दौरान कैसा रहेगा कोलंबो का वेदर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल