1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान अय्यर ने गेंदबाजों को लिया था निशाने पर, लेकिन सैमसन ने अपने बयान में किया बॉलर्स का बचाव

कप्तान अय्यर ने गेंदबाजों को लिया था निशाने पर, लेकिन सैमसन ने अपने बयान में किया बॉलर्स का बचाव

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 15, 2026 06:10 pm IST,  Updated : Oct 15, 2026 06:23 pm IST

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिसमें गेंदबाजों का एकबार फिर से काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला। मुकाबले के बाद संजू सैमसन ने बॉलर्स के इस प्रदर्शन को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देने के साथ उनका बचाव किया।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : PTI

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर्स में 247 रनों का बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही और टीम इंडिया टारगेट का पीछा करते हुए 19.3 ओवर्स में 223 रन बनाकर सिमट गई। इस मुकाबले में हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिए अपने बयान में खराब गेंदबाजी को हार का एक बड़ा कारण बताया था तो वहीं मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए संजू सैमसन ने गेंदबाजों का बचाव करने के साथ दिए अपने बयान में कहा कि उनको जितना खेलने का मौका मिलेगा वह लगातार बेहतर होते जाएंगे।

जसप्रीत बुमराह का कोई विकल्प नहीं है

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में सैमसन के बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी, लेकिन वह 56 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मुकाबला खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए संजू सैमसन ने गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल के दौरान यह स्वीकार किया कि जसप्रीत बुमराह का कोई विकल्प नहीं है। सैमसन ने कहा कि बुमराह जैसे गेंदबाज विरले ही पैदा होते हैं और हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास उनके जैसा बॉलर है। लेकिन हमारे पास कुछ अच्छे युवा तेज गेंदबाज हैं, जिसमें अर्शदीप सिंह शानदार प्रदर्शन कर रहा है और पिछले कुछ मैचों में प्रिंस यादव की गेंदबाजी भी काफी प्रभावशाली रही है। ऐसे में हम उन्हें जितना अधिक खेलने का मौका देंगे वह उतना ही बेहतर होते जाएंगे।

अभिषेक और ईशान को एक मैच से नहीं आंका जा सकता

भारतीय टीम के दो धाकड़ खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों का ही बल्ला चौथे टी20 मैच में टारगेट का पीछा करते हुए उम्मीद के अनुसार चलता नहीं देखने को मिला, जिसको लेकर सैमसन ने दोनों ही खिलाड़ियों का बचाव करने के साथ कहा कि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों ही मौजूदा समय के बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल हैं और ऐसे में एक मैच में नहीं चलने से उन्हें कम करके नहीं आंका जा सकता। वहीं सैमसन ने मुकाबले के टर्निंग प्वाइंट को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि तिलक का आउट होना निर्णायक मोड़ था क्योंकि तब वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें

सिक्सर किंग इंडिया! टी20 इंटरनेशनल में 2000 छक्के पूरे करने वाली बनी सिर्फ दूसरी टीम

WI ने टीम इंडिया के खिलाफ भारत में पहली बार किया बड़ा कारनामा, हार के बावजूद भारतीय टीम ने भी बनाया रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।