1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गहरी आएगी नींद और सुबह के समय रहेंगे तरोताजा, बस सोने से पहले कर लें 5 मंत्रों का जप

गहरी आएगी नींद और सुबह के समय रहेंगे तरोताजा, बस सोने से पहले कर लें 5 मंत्रों का जप

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 06, 2026 06:43 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 06:43 pm IST

अगर आपको नींद न आने की समस्या है या रात में आपकी नींद बार-बार टूटती है तो कुछ मंत्रों का जप करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।

Sone Se Pahle Mantra Jap- India TV Hindi
सोने से पहले मंत्र जप Image Source : FREEPIK

वर्तमान समय में भागती दौड़ती जिंदगी के चलते कई लोगों को अनिद्रा की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी नींद बार-बार टूटती है और साथ ही बुरे सपने भी लोगों को परेशान करते हैं। ऐसे में आपको सोने से पूर्व कुछ मंत्रों का जप करने से फायदा मिल सकता है। इन मंत्रों का जप करने से आपका मन शांत होता है और नींद न आने की समस्या से आपको मुक्ति मिलती है, साथ ही सुबह के समय आपको ताजगी के साथ उठते हैं। आज हम आपको इन्हीं मंत्रों के बारे में जानकारी देंगे। 

सोने से पहले करें इन मंत्रों का जप 

1. ॐ गं गणपतये नमः।

गणेश भगवान को समस्त विघ्न बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है। इसलिए सोने से पूर्व आपको गणेश जी के इस मंत्र का जप करना चाहिए, ऐसा करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होती है और अच्छी नींद आती है। 

2. हं हनुमते नमः। 

हनुमान जी के इस मंत्र का जप उन लोगों को करना चाहिए जिनको बुरे सपने आते हैं या सोते समय डर का अनुभव होता है। इस मंत्र का जप करने से नकारात्मकता आपसे दूर होती है और आपको गहरी नींद आती है। साथ ही सुबह के समय आप तरोताजगी के साथ उठते हैं।  (डर और 

3. या देवी सर्वभूतेषु निद्रा-रूपेण संस्थिता।

    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ 

मां भगवती के इस मंत्र का जप करने से आपके जीवन की परेशानियां भी दूर होती हैं और साथ ही आपको अच्छी नींद भी आती है। यह मंत्र सोते समय आपके आसपास एक सुरक्षा कवच बनाता है जिससे किसी भी तरह की नकारात्मकता आपके पास नहीं आती। 

4. ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्। 

सोने से पूर्व गायत्री मंत्र का जप करना भी बेहद शुभ माना गया है। गायत्री मंत्र का जप करने से नींद के साथ ही आपको हर क्षेत्र में सफलता भी अर्जित होती है। वहीं मां गायत्री आपकी मनोकामनाओं को भी पूरा करती हैं। 

5. ॐ

सोने से पहले 'ॐ' का उच्चारण करने से भी आपके मन की चंचलता दूर होती है और गहरी नींद आपको आती है। 'ॐ' का उच्चारण करने से आपके ज्ञान और विवेक में भी वृद्धि देखने को मिलती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रह के 5 मंत्रों का जप करने से दूर होगा ग्रहण का असर, कुंडली में सुधरेगी ग्रहों के राजा की स्थिति

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि है शनि के बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए बेहद शुभ अवसर, बस दान करनी होंगी 5 चीजें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।