1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. मासिक शिवरात्रि और अघोर चतुर्दशी के संयोग में करें ये खास उपाय, भगवान शिव की कृपा से हर परेशानी होगी दूर

मासिक शिवरात्रि और अघोर चतुर्दशी के संयोग में करें ये खास उपाय, भगवान शिव की कृपा से हर परेशानी होगी दूर

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 08, 2026 11:33 pm IST,  Updated : Sep 08, 2026 11:33 pm IST

भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी यानी मासिक शिवरात्रि और अघोर चतुर्दशी का दुर्लभ संयोग भगवान शिव की साधना के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस शुभ संयोग में किए गए विशेष उपाय जीवन से हर तरह के कष्ट, नकारात्मक ऊर्जा, रोग और मानसिक परेशानी दूर हो जाती है।

मासिक शिवरात्रि और अघोर चतुर्दशी के उपाय- India TV Hindi
मासिक शिवरात्रि और अघोर चतुर्दशी के उपाय Image Source : PEXELS

आज मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जायेगा। दरअसल मासिक शिवरात्रि का व्रत उस दिन किया जाता है जिस दिन चतुर्दशी तिथि में रात्रि काल पड़े। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर लग जाएगी और कल सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। चतुर्दशी तिथि में रात्रि का समय आज ही के दिन पड़ेगा। लिहाजा आज ही मास शिवरात्रि का व्रत किया जायेगा। आज के दिन भगवान शंकर की पूजा-अर्चना का विधान है। मासिक शिवरात्रि के दिन ये शुभ मुहूर्त रहेंगे

मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर को बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग चढ़ाने के बाद शिव मंत्र का जप किया जाता है। कहते हैं ऐसा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है और जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान भी निकलता है। इसके अलावा आज के दिन जो भक्त मास शिवरात्रि का व्रत करते हैं, भगवान शिव उनसे प्रसन्न होकर उनके सभी कामों को सफल बनाते हैं। 

इसके अलावा बता दें कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अघोर चतुर्दशी मनाने का विधान है। अघोर चतुर्दशी में भगवान शंकर के अघोर रूप की पूजा की जाती है । इस दिन भगवान शंकर की पूजा करने से और गंगाजल, दूध, दही, घी और शक्कर से बने पंचामृत के साथ रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति को बहुत कुछ मिल सकता है। तो चलिए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि मासिक शिवरात्रि और अघोर चतुर्दशी के संयोग में किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में। इन उपायों को करने से जीवन की समस्त समस्याओं का समाधान मिल जाता है।

- अगर आप अपने परिवार की समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन भगवान शिव को दही में थोड़ा-सा शहद डालकर भोग लगाएं और भगवान को हाथ ड़कर प्रणाम करें।

- अगर आप कुछ दिनों से किसी पुरानी बात को लेकर उलझन में हैं, तो उससे टकारा पाने के लिए आज के दिन एक मुट्ठी चावल लें। अब उनमें से कुछ चावल मंदिर में चढ़ाएं और बाकी चावलों को किसी जरूतमंद को दे दें।

- अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं, तो उससे मुक्ति पाने के लिए आज  दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है-  शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ।

- अगर आप अपने धन्य-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो ज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर अपने घर के आस पास किसी शिव दिर में जाकर, जल में थोड़ा गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही गवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।

- अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं, तो पनी परेशानी का हल निकालने के लिए आज के दिन जल कुछ बूंद दूध डालकर वलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग र चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें।

- अगर आप अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन भगवान शिव  अघोर रूप की विधि विधान से पूजा करें और जल में कुछ दाने चावल के लकर शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही शिव मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र स प्रकार है-  नम: शिवाय। इस प्रकार जप पूरा होने के बाद अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें।

- अगर आप कर्ज से मुक्ति पाने के साथ ही अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करना चाहते हैं, तो आज के दिन भगवन शिव की पूजा के बाद शिव चालीसा का पाठ करें। पाठ के बाद भगवान शिव की आरती करें ।

- अगर आप अपनी सभी मनोकामनाओं को पूरा करना चाहते हैं, तो आज के दिन शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं। साथ ही शिव जी को प्रणाम करें और उनके सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर शिव जी के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है-ॐ नम: शिवाय।

- अगर आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिए आज के दिन स्नान आदि के बाद आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर चंदन का टीका लगाना चाहिए।

- अगर आपका जीवन तरक्की के रास्ते की ओर बढ़ता-बढ़ता बीच में कहीं अटक गया है, तो जीवन में तरक्की को बनाये रखने के लिए आज के दिन शिव जी को पंचामृत और सफेद फूल चढ़ाएं।

- अगर आपको हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आता है, तो अपने गुस्से को कंट्रोल में रखने के लिए आज के दिन शिव मंदिर जाएं और शिव जी को जौ के आटे से बनी रोटियों का भोग लगाएं। अगर जौ की रोटियां ना बना सके, तो केवल जौ के दाने चढ़ा दें।

- अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान आपके सभी कामों में मदद करें और उनसे आपके रिश्ते बेहतर बना रहे, तो आज के दिन शिव जी को नारियल अर्पित करें । साथ ही भगवान को सूखे मेवे का भोग लगाएं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

दसमुखी रुद्राक्ष आर्थिक उन्नति और करियर में दिला सकता है सफलता, जानें पहनने की विधि और लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म