1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शुक्र 11 सितंबर को राहु के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, सिंह-वृश्चिक सहित 3 राशियों के प्रेम और आर्थिक जीवन में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव

शुक्र 11 सितंबर को राहु के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, सिंह-वृश्चिक सहित 3 राशियों के प्रेम और आर्थिक जीवन में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 09, 2026 07:01 am IST,  Updated : Sep 09, 2026 07:01 am IST

शुक्र ग्रह 11 सितंबर को राहु के स्वामित्व वाले स्वाती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र का नक्षत्र बदलना सिंह-वृश्चिक सहित कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Venus Transit - India TV Hindi
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन Image Source : MAGNIFIC

शुक्र ग्रह को ज्योतिष में प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र ग्रह राशि या नक्षत्र बदलते हैं तो सभी राशियों के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। 11 सितंबर को शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करते हुए राहु के स्वामित्व वाले स्वाती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस नक्षत्र में शुक्र ग्रह 24 अक्तूबर तक रहेंगे। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों के जीवन में उतार चढ़ाव आ सकते हैं और क्या उपाय करने से इन्हें शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं। 

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन के बाद प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहना होगा। छोटी सी गलतफहमी भी अलगाव का कारण बन सकती है। इस दौरान आपको बोलने से ज्यादा पार्टनर को सुनने और समझने की कोशिश करनी चाहिए। इसके साथ ही आर्थिक मामलों को लेकर भी सतर्कता इस राशि के जातकों को बरतनी होगी। किसी-न-किसी वजह से जमा पूंजी खर्च करनी पड़ सकती है। बिना सोच-विचार किए आपको निवेश करने से भी इश दौरान बचना होगा। उपाय के तौर पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना आपको करनी चाहिए। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक वालों शुक्र वर्तमान में आपको द्वादश भाव में हैं जोकि त्रिक भाव में से एक है। ऐसे में शुक्र का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना आपके प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। आपको पार्टनर के साथ वाद-विवाद करने से बचना होगा। आपसी समझ से प्रेम जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने की कोशिश करें किसी तीसरे को दखल न देने दें। आर्थिक रूप से भी उतार-चढ़ाव का सामना आपको करना पड़ सकता है। लेन-देन करते समय सावधानी आपको बरतनी चाहिए। पैसों के मामले में किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। उपाय के तौर पर शुक्र ग्रह के मंत्र 'ॐ शुं शुक्राय नमः' का आपको जप करना चाहिए। 

मीन राशि

मीन राशि वालों शुक्र आपके अष्टम भाव में हैं। ऐसे में 11 सितंबर के बाद जब शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करेंगे तो भ्रम की स्थिति आपके प्रेम और वैवाहिक संबंधों में बन सकती है। आपको किसी बाहरी व्यक्ति के कहने पर अपने पार्टनर को लेकर गलत राय नहीं बनानी चाहिए। इसके साथ ही आपको आर्थिक पक्ष का भी ख्याल रखना होगा। फिजूलखर्च करके आप अपना बजट बिगाड़ सकते हैं। शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें। इसके साथ ही सेहत को लेकर भी आपको सतर्क रहना होगा। उपाय के तौर पर सफेद चीजों जैसे- चावल, चीनी, दूध आदि का दान करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

अमावस्या पर बनेगा घातक विष योग, 11 सितंबर की रात से कुंभ सहित 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।