1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mahashivratri: महाशिवरात्रि के दिन राशि के अनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें महादेव की प्रिय चीजें, शुभ फलों की होगी प्राप्ति

Mahashivratri: महाशिवरात्रि के दिन राशि के अनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें महादेव की प्रिय चीजें, शुभ फलों की होगी प्राप्ति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 07, 2026 07:00 am IST,  Updated : Feb 07, 2026 07:00 am IST

Mahashivratri: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आपको राशि के अनुसार शिवलिंग पर कुछ चीजें अर्पित करनी चाहिए। इन चीजों को अर्पित करने से शिवजी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है और साथ ही आपकी राशि के स्वामी भी प्रसन्न होते हैं।

Mahashivratri 2026- India TV Hindi
महाशिवरात्रि 2026 Image Source : FREEPIK

Mahashivratri: महाशिवरात्रि का पावन पर्व साल 2026 में 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन शिव भक्त दान-पुण्य और व्रत करते हैं। इसके साथ ही शिवलिंग से जुड़े उपाय भी इस दिन करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि पर आप राशि के अनुसार कुछ चीजें शिवलिंग पर अर्पित करके शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं, आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे। 

मेष और वृश्चिक राशि

इन दोनों ही राशियों के स्वामी ग्रह मंगल हैं। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर इन दोनों राशियों के लोगों को बेलपत्र, शहद और लाल चंदन शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

वृषभ और तुला राशि

शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ और तुला राशि के जातकों को दही, चमेली के फूल, मिश्री, सुंगधित इत्र शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से इनके जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।   

मिथुन और कन्या राशि

बुध ग्रह के स्वामित्व वाली मिथुन और कन्या राशि के जातकों को हरी दुर्वा, भांग, धतूरा और गन्ने का रस शिवलिंग पर महाशिवरात्रि के दिन अर्पित करना चाहिए। इन चीजों को अर्पित करने से इनके मन की चंचलता कम होती है और महादेव का आशीर्वाद इनको प्राप्त होता है।  

कर्क राशि

अगर आपकी राशि कर्क है तो महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा के पूज्य शिव जी का पूजन होता है। इस दिन अगर आप दूध, सफेद फूल और दही शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो आपके जीवन की सभी दुख-विपदाएं दूर हो सकती हैं। 

सिंह राशि

सूर्य ग्रह की राशि सिंह वालों को महाशिवरात्रि के दिन गुड़ मिश्रित जल और बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिए। इन चीजों को अर्पित करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और शिव भगवान का आशीर्वाद आपको मिलता है।

धनु और मीन राशि

गुरु के स्वामित्व वाली धनु और मीन राशि के लोग केसर, चने की दाल, बेसन की मिठाई, दूध आदि शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से आपके ज्ञान और विवेक में वृद्धि होती है। 

मकर और कुंभ राशि

शनि के स्वामित्व वाली मकर और कुंभ राशि के लोगों को काले तिल, भांग, धतूरा और शमी पत्र शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव के साथ ही आपको शनि देव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रह के 5 मंत्रों का जप करने से दूर होगा ग्रहण का असर, कुंडली में सुधरेगी ग्रहों के राजा की स्थिति

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार भगवान शिव की तस्वीर घर में लगाने के नियम और लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।