वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाने के बारे में। आपको बता दें कि घर में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। देवी-देवताओं की तस्वीर घर में होने से घर में सकारात्मकता आती है लेकिन कुछ नियमों का भी आपको पालन अवश्य करना चाहिए।
Image Source : Freepik
घर में भगवान शिव की कैसी और किस दिशा में तस्वीर लगाएं, इसी के बारे में आज हम आपको बताएंगे। उत्तर दिशा भगवान शिव की प्रिय दिशा है और इसी दिशा में भगवान शिव का निवास स्थल, यानि कैलाश पर्वत है।
Image Source : Freepik
यही वजह है कि घर में भी भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिये उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में तस्वीर लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। उत्तर दिशा में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वे शांत व ध्यान की मुद्रा में हो या फिर नंदी के ऊपर बैठे हो।
Image Source : Freepik
इसके अलावा आप शिवजी की ऐसी तस्वीर भी लगा सकते हैं, जिसमें वे अपने पूरे परिवार के साथ बैठे हों। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में शिव जी की ऐसी तस्वीर न लगाएं, जिसमें वे क्रोध अवस्था में हो या अपना रौद्र रूप धारण किए हों। यह घर की सुख-शांति के लिये ठीक नहीं है।
Image Source : Freepik
इसके साथ ही जहां भगवान शिव की तस्वीर लगाएं उस कमरे को स्वच्छ रखें। वहां मांस-मदिरा का सेवन न करें। उस कमरे में वासना जनित कार्य करने से भी आपको बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाने के बारे में। उम्मीद है आप भी इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरूर लाभ उठायेंगे।