Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी अब अगली बार नहीं खेल पाएंगे अंडर-19 वर्ल्ड कप, ये इसके पीछे की बड़ी वजह

वैभव सूर्यवंशी अब अगली बार नहीं खेल पाएंगे अंडर-19 वर्ल्ड कप, ये इसके पीछे की बड़ी वजह

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 06, 2026 11:15 pm IST, Updated : Feb 06, 2026 11:15 pm IST

U19 World Cup 2026: भारतीय अंडर-19 टीम ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी में ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रही। टीम इंडिया को फाइनल मुकाबला जिताने में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की जिसमें उन्होंने 175 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली।

Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
Image Source : X/BCCI वैभव सूर्यवंशी

भारतीय अंडर-19 टीम ने जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। टीम इंडिया का फाइनल मुकाबले में सामना इंग्लैंड की अंडर-19 से था, जिसमें उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 411 रनों का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। टीम इंडिया को इस स्कोर तक पहुंचाने में 14 साल के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई जिनके बल्लेबाजी 175 रनों की ऐतिहासिक पारी देखने को मिली। वैभव को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला वहीं उन्हें टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी दिया गया। वहीं अब वैभव सूर्यवंशी अगली बार साल 2028 में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

बीसीसीआई के इस नियम की वजह से वैभव नहीं ले सकेंगे हिस्सा

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का अगला संस्करण अब साल 2028 में खेला जाएगा, जिसको लेकर मेजबान देश के नाम का ऐलान किया जाना बाकी है। वहीं वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात की जाए तो उनका जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ है, जिसमें साल 2028 में होने वाले वर्ल्ड कप में वह लगभग 16 साल के ही होंगे। लेकिन बीसीसीआई ने काफी ये नियम बना दिया था कि एकबार अंडर-19 वर्ल्ड कप में यदि कोई खिलाड़ी खेल लेता है तो वह फिर से टूर्नामेंट के लिए नहीं चुना जाएगा। बीसीसीआई ने ये नियम साल 2016 में लागू किया गया था, जिसमें बोर्ड की वर्किंग कमेटी ने फैसला लिया था कि जो खिलाड़ी एक बार भारत की ओर से अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं, वह एज क्राइटेरिया पूरा करने के बावजूद किसी दूसरे एडिशन में हिस्सा नहीं ले सकते। यह नियम ओवरएज खिलाड़ियों की समस्या को खत्म करने के लिए लाया गया था।

अब आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में 7 मुकाबलों में 62.71 के औसत से 439 रन देखने को मिले, जिसमें उन्होंने 41 चौके और 30 छक्के लगाए। इसमें वैभव ने तीन अर्धशतकीय पारियां और एक शतकीय पारी भी खेली। वहीं अब सभी की नजरें इस पर भी हैं, कि वह अगली बार एक्शन में कब दिखाई देंगे, जिसमें बता दें कि आईपीएल 2026 के सीजन में अब वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए दिखेंगे, जहां पर वह राजस्थान रॉयल्स की स्क्वाड का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई, लिखा - हमारा दबदबा जारी है

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीते 2 बड़े अवॉर्ड, बन गए ये कारनामा करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement