1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Gold Astro Tips: इन 3 राशियों को सोना पहनने से रहना चाहिए दूर, जानें किन लोगों के लिए यह धातु है बेहद शुभ

Gold Astro Tips: इन 3 राशियों को सोना पहनने से रहना चाहिए दूर, जानें किन लोगों के लिए यह धातु है बेहद शुभ

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Feb 06, 2026 09:37 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 09:38 pm IST

Rules for Wearing Gold: ज्योतिष के अनुसार सोने का संबंध गुरु और सूर्य ग्रह से होता है। अगर कुंडली या राशि के अनुसार सोना अनुकूल न हो, तो इसका नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को सोना पहनने से बचना चाहिए और किसके लिए यह बेहद शुभ माना गया है।

Gold astro tips- India TV Hindi
इन राशियों को नहीं पहनना चाहिए सोना Image Source : PTI

Rules for Wearing Gold: भारतीय परंपरा में सोने को सिर्फ एक कीमती धातु नहीं, बल्कि शुभता, ऐश्वर्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। शादी-विवाह से लेकर पूजा-पाठ तक, हर शुभ कार्य में सोने का विशेष महत्व होता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के लिए सोना पहनना लाभकारी हो, ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ राशियों के लिए सोना सौभाग्य बढ़ाने वाला होता है, तो कुछ के लिए यही धातु दुर्भाग्य और परेशानियों का कारण भी बन सकती है।

ज्योतिष में सोने का महत्व

शास्त्रों में स्वर्ण को सर्वोत्तम धातु का दर्जा दिया गया है। देवी-देवताओं के आभूषण और आसन भी सोने के माने गए हैं। ज्योतिष में सोने का गहरा संबंध देवगुरु बृहस्पति से जोड़ा जाता है, जो ज्ञान, धन और समृद्धि के कारक हैं। इसके अलावा सोने की चमक और तेज के कारण इसे सूर्य से भी जोड़ा जाता है।अगर कुंडली में गुरु कमजोर हों, तो ज्योतिषी अक्सर सोना धारण करने की सलाह देते हैं। हालांकि, सोने को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे पैरों में पहनना अशुभ समझा जाता है।

इन राशियों को नहीं पहनना चाहिए सोना

  1. वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ज्योतिष के अनुसार शुक्र और गुरु के बीच सामंजस्य नहीं होता। ऐसे में वृषभ राशि के लोगों को अधिक सोना पहनने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है।
  2. मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है। बुध और गुरु के बीच मित्रता न होने के कारण इस राशि के जातकों के लिए सोना पहनना शुभ नहीं माना जाता। इससे मानसिक एकाग्रता कम हो सकती है और धन हानि की स्थिति बन सकती है।
  3. मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनि और गुरु के स्वभाव में अंतर होने के कारण मकर राशि के लोगों को सोना पहनने से निर्णय क्षमता कमजोर होने, व्यापारिक नुकसान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

इन राशियों के लिए सोना होता है शुभ

ज्योतिष के अनुसार मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए सोना धारण करना लाभकारी माना गया है। इन राशियों के लोगों को सोना पहनने से सौभाग्य, मान-सम्मान और आर्थिक मजबूती प्राप्त हो सकती है।

सोना पहनने के जरूरी नियम

अगर कोई व्यक्ति प्रशासनिक, शैक्षणिक या बौद्धिक क्षेत्र में उन्नति चाहता है, तो सोने की अंगूठी तर्जनी उंगली में पहनना शुभ माना जाता है। वहीं वैवाहिक जीवन में मधुरता और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए गले में सोने की चेन धारण करना लाभकारी होता है।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रह के 5 मंत्रों का जप करने से दूर होगा ग्रहण का असर, कुंडली में सुधरेगी ग्रहों के राजा की स्थिति

Dreams Signs: ये 7 संकेत खोलते हैं अमीरी के रास्ते, सपने में दिखें ये 7 चीजें तो समझिए अब आने वाले हैं अच्छे दिन 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।