1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेकाबू कार ने बरेली में मचाया कहर, जो आगे आया सबको मारी टक्कर, सामने आया VIDEO

बेकाबू कार ने बरेली में मचाया कहर, जो आगे आया सबको मारी टक्कर, सामने आया VIDEO

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 06, 2026 09:19 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 09:19 pm IST

बरेली में एक अनियंत्रित कार ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार ने रास्ते में पड़ने वाले सभी लोगों को टक्कर मारी।

बेकाबू कार ने कई लोगों को मारी टक्कर।- India TV Hindi
बेकाबू कार ने कई लोगों को मारी टक्कर। Image Source : REPORTER INPUT

बरेली: शहर के थाना बारादरी इलाके के एजाज नगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक बेकाबू कार ने पहले तीन लोगों को टक्कर मारी और फिर एक घर की दीवार से जा टकराई। पूरी घटना घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कार तेज स्पीड में थी और चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

लोगों को टक्कर मारते हुए दीवार से टकराई कार

दरअसल, बारादरी इलाके के एजाज नगर में एक कार सड़क पर बेकाबू हो गई। कार ने पहले तीन लोगों को टक्कर मारी और फिर एक घर की दीवार से जा टकराई। पूरी घटना सुबह करीब 10:20 बजे की बताई जा रही है। यहां स्पीड ने ऐसा कहर बरपाया कि देखने वालो के होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार वैगन-आर अचानक अनियंत्रित हो गई और रोड पर जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। तेज स्पीड और अनियंत्रित कार यहीं नहीं रुकी। तीन लोगों को टक्कर मारने के बाद वह एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। 

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

कार से हुई टक्कर की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। घर की दीवार का मलबा बिखर गया और कार घर के अंदर फंसी नजर आई। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ये हादसा पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह एक कार तेज स्पीड में आती है और कुछ ही पल में तीन लोगो को अपनी चपेट में ले लेती है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी मिलते ही थाना बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। (इनपुट- विकास साहनी)

यह भी पढ़ें- 

मंडप से फरार हुआ दूल्हा, पीछे-पीछे दौड़ी पुलिस; VIDEO भी आया सामने, जानें मामला

तीसरी शादी करने बैठे थे दूल्हे राजा, तभी पहुंच गई पहली पत्नी, कॉलर पकड़ा और फिर दे दनादन शुरू; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।