1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तीसरी शादी करने बैठे थे दूल्हे राजा, तभी पहुंच गई पहली पत्नी, कॉलर पकड़ा और फिर दे दनादन शुरू; देखें VIDEO

तीसरी शादी करने बैठे थे दूल्हे राजा, तभी पहुंच गई पहली पत्नी, कॉलर पकड़ा और फिर दे दनादन शुरू; देखें VIDEO

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 06, 2026 06:35 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 06:35 pm IST

सीतापुर में एक शादी के दौरान जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि दूल्हा तीसरी शादी कर रहा था, तभी उसकी पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद गेस्ट हाउस में जमकर बवाल हुआ।

तीसरी शादी में आ धमकी पत्नी। - India TV Hindi
तीसरी शादी में आ धमकी पत्नी। Image Source : REPORTER INPUT

सीतापुर: यूपी के सीतापुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां एक शख्स तीसरी शादी कर रहा था, तभी उसकी पहली पत्नी आ पहुंची। इसके बाद पहली पत्नी ने शादी समारोह में हंगामा करते हुए पति का गिरेबान पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हंगामा होता देख महिला के साथ पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया, जबकि बाद में उसे छोड़ भी दिया। बता दें कि महिला और उसके पति का दहेज उत्पीड़न का मामला कोर्ट में चल रहा है। पूरा मामला महोली कोतवाली क्षेत्र का है।

2018 में हुई थी पहली शादी

दरअसल, मछरेहटा थाना क्षेत्र के हीरापुर गंज की रहने वाली युवती की शादी साल 2018 में कोतवाली देहात क्षेत्र के पीतपुर के रहने वाला बिपिन राजवंशी उर्फ सोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बिपिन के घर वाले दहेज में चार लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे और महिला को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। हालात इतने खराब हो गए कि ससुराल वाले युवती को शादी के महज 10 दिन बाद ही मायके छोड़ आए। इसी बीच लकड़ी वालों ने 2021 में दहेज उत्पीड़न का एक वाद न्यायालय में दायर किया, जो अभी लंबित चल रहा है। 

तीसरी शादी के दौरान पहुंच गई पहली पत्नी

इसी बीच 5 फरवरी को पीड़िता को सूचना मिली कि उसका पति बिपिन राजवंशी महोली थाना क्षेत्र स्थित संस्कार गेस्ट हाउस में तीसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पीड़िता ने सबसे पहले मछरेहटा थाने में इसकी शिकायत की। इसके बाद मछरेहटा पुलिस युवती के साथ महोली कोतवाली पहुंची जहां दोनों थानों की टीम पीड़िता के तत्काल गेस्ट हाउस में छापा मारा, जहां आरोपी शादी की रस्मों में व्यस्त मिला। इसी बीच पीड़िता ने जैसे ही शादी के जोड़े में पति बिपिन को देखा वैसे ही वह गुस्से में आ गई और दौड़कर बिपिन का गिरेबान पकड़ लिया और उसे मारने लगी। 

पत्नी ने गेस्ट हाउस में जमकर किया बवाल

शादी की रस्मों के बीच हंगामा होता देख समारोह में भगदड़ मच गई। मारपीट के बीच महिला के साथ गई पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया। पुलिस ने मौके से ही बिपिन राजवंशी को हिरासत में लेकर मछरेहटा थाने पहुंचा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यदि वह समय पर न पहुंचती तो आरोपी तीसरी शादी कर लेता। उसने कहा कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद पति द्वारा कानून की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। वहीं पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले को लेकर कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं, उनका कहना है कि मामला न्यायालय में लंबित है। (इनपुट- मोहित मिश्रा)

यह भी पढ़ें-

शादी समारोह में दुल्हन के मामा की अचानक हुई मौत, गिफ्ट देने जाते समय कुर्सियों पर गिरे; CCTV फुटेज आया सामने

क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, Live टेलीकास्ट के बीच मैदान पर ही हुई मौत; सामने आया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।