IND-A vs NAM Live Score T20 World Cup 2026 Warm Up Match: 6 फरवरी को नामीबिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए इंडिया-ए टीम के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबला खेला। इस मैच में इंडिया-ए टीम के कप्तान आयुष बडोनी ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। दोनों टीमों के बीच में ये वॉर्मअप मुकाबला बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में खेला गया। जिसमें इंडिया-ए की टीम एकतरफा 130 रनों से मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में इंडिया-ए टीम ने नामीबिया को 20 ओवर्स में 198 रनों का टारगेट दिया था। वहीं नामीबिया टीम की काफी खराब शुरुआत देखने को मिली, जिसमें उन्होंने अपने शुरुआती 2 विकेट बिना स्कोर के ही गंवा दिए थे। वहीं 27 के स्कोर तक नामीबिया की टीम अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। वहीं इसके बाद उनके लिए वापसी करना कठिन हो गया था, जिसमें नामीबिया की टीम 67 रनों पर ही सिमट गई। इंडिया-ए की तरफ से गेंदबाजी में गुरजापनीत सिंह, मयंक यादव, अशोक शर्मा और विपराज निगम ने 2-2 विकेट हासिल किए।
नामीबिया के खिलाफ इंडिया-ए टीम की काफी खराब शुरुआत देखने को मिली थी, जिसमें दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज 25 के स्कोर तक पवेलियन लौट गए थे, इसमें उर्विल पटेल 14 और प्रियांश आर्य सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं इसके बाद रियान पराग और नमन धीर ने पारी को संभाल लिया था। जिसमें पराग के बल्ले से शानदार 69 रनों की पारी देखने को मिली। इसके अलावा नमन धीर 39 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। यहां से इंडिया-ए की पारी में लगातार अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला, जिसमें अंतिम ओवर्स में आशुतोष शर्मा ने 21 गेंदों में 35 रनों की पारी खेलने के साथ स्कोर को 197 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। नामीबिया की तरफ से गेंदबाजी में गेरार्ड इरास्मस, रूबेन ट्रम्पेलमैन और मैक्स हेंगो ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
नामीबिया - लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, मालन क्रूगर, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो, डायलन लीचर, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट, विलेम मायबर्ग।
इंडिया-ए - प्रियांश आर्य, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी (कप्तान), रियान पराग, नमन धीर, उर्विल पटेल, आशुतोष शर्मा, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव, अशोक शर्मा, विपराज निगम, गुरजपनीत सिंह, मानव सुथार।