1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, Live टेलीकास्ट के बीच मैदान पर ही हुई मौत; सामने आया VIDEO

क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, Live टेलीकास्ट के बीच मैदान पर ही हुई मौत; सामने आया VIDEO

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 06, 2026 06:08 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 06:08 pm IST

महाराष्ट्र में एक क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मैच का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा था, जिसका वीडियो भी अब सामने आया है।

लाइव टेलीकास्ट के दौरान क्रिकेट खिलाड़ी की हुई मौत। - India TV Hindi
लाइव टेलीकास्ट के दौरान क्रिकेट खिलाड़ी की हुई मौत। Image Source : REPORTER INPUT

रत्नागिरी: देशभर में आए दिन लगातार हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच एक और हैरान कर देने वाला मामला रत्नागिरी जिले से सामने आया है। यहां एक क्रिकेट मैच के दौरान एक बैट्समैन की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। मैच का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा था, जिस दौरान खिलाड़ी को हार्ट अटैक आया और उसकी मैदान पर ही मौत हो गई। वहीं ये घटना देखने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। मृतक की पहचान प्रवीण पवार के तौर पर हुई है। 

बैट्समैन की खेलते समय हुई मौत

दरअसल, रत्नीगिरी जिले के चिंचखारी में एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। यहां स्वराज प्रतिष्ठान और कोकण नगर की टीमों के बीच मैच खेला जा रहा था। स्वराज प्रतिष्ठान टीम की तरफ से बैटिंग की जा रही थी, तभी पिच पर मौजूद एक बैट्समैन की क्रिकेट मैच खेलते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। यह घटना तब हुई जब मैच का लाइव प्रसारण चल रहा था। मृतक खिलाड़ी की पहचान प्रवीण पवार के रूप में हुई है। इस खिलाड़ी ने रत्नागिरी शहर और उसके आस-पास क्रिकेट में अपना नाम बनाया था।

मैच का चल रहा था लाइव प्रसारण

घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रवीण पवार नॉन स्ट्राइक पर खड़ा था और स्ट्राइक पर पार्थ नाम का एक अन्य खिलाड़ी मौजूद था। ये दोनों स्वराज प्रतिष्ठान टीम की तरफ से बैटिंग कर रहे थे। मैच के दौरान नॉन स्ट्राइक पर मौजूद प्रवीण गेंद फेंकने के बाद थोड़ी दूर तक दौड़ के गया और फिर वापस आ रहा था। इसी दौरान वह अचानक अंपायर के पास आते ही लड़खड़ा गया और जमीन पर गिर गया। इसके बाद प्रवीण की क्रिकेट के मैदान पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें-

शादी समारोह में दुल्हन के मामा की अचानक हुई मौत, गिफ्ट देने जाते समय कुर्सियों पर गिरे; CCTV फुटेज आया सामने

मुंबई में मेयर पद के लिए कवायद तेज, BJP कल घोषित करेगी कैंडिडेट का नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।