Masik Shivratri 2023: पंचांग के अनुसार, हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है। इस बार मासिक शिवरात्रि व्रत आज यानी 17 मई 2023 को है। इस दिन भगवान शंकर की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। साथ ही मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर को बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग चढ़ाने के बाद शिव मंत्र का जप किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है और जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान भी निकलता है। आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व।
मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त
इस बार मासिक शिवरात्रि 17 मई 2023 रात 10 बजकर 28 मिनट से अगले दिन यानी 18 मई रात 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगी।
मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि
- इस दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान कर लें।
- स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें।
- हो सके तो इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनें, इस रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।
- इसके बाद पूजा स्थल पर शिवजी, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय सहित नंदी की स्थापना करें।
- फिर सभी को पंचामृत से स्नान कराएं।
- बेलपत्र, फल, फूल, धूप और दीप, नैवेद्व और इत्र भगवान को चढ़ाएं।
- इसके बाद शिव पुराण, शिव चालीसा, शिवाष्टक, शिव मंत्र और शिव आरती करें।
मासिक शिवरात्रि व्रत का महत्व
मान्यताओं के अनुसार, मासिक शिवरात्रि का व्रत बेहद ही शुभ शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का व्रत रखने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं साथ ही उसे मोक्ष, मुक्ति की प्राप्ति होती है।साथ ही कहा जाता है कि इस दिन शिव मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का पूरे दिन जाप करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।
ये भी पढ़ें-