1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: क्या है झाड़ू रखने का सही तरीका? जान लें ये जरूरी बात वरना कंगाल होते नहीं लगेगी देर, नष्ट हो जाएगा सारा धन

वास्तु टिप्स: क्या है झाड़ू रखने का सही तरीका? जान लें ये जरूरी बात वरना कंगाल होते नहीं लगेगी देर, नष्ट हो जाएगा सारा धन

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : May 17, 2023 06:53 am IST,  Updated : May 17, 2023 06:54 am IST

Vastu Tips for Broom: जिस तरह घर में धन को छुपाकर रखा जाता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार ठीक उसी तरह झाड़ू को भी छुपाकर रखना चाहिए। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं झाड़ू रखने के सही तरीके के बारे में।

vastu tips for broom- India TV Hindi
vastu tips for broom Image Source : INSTAGRAM/ FRISCH856/ PIXABAY

Vastu Tips for Broom:  यूं तो आजकल अधिकतर लोगों को घर या ऑफिस में झाड़ू को रखने के सही तरीके के बारे में नहीं पता होगा। ऐसे में लोग इसे अपने मन के अनुसार कहीं भी रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कहीं भी और खास कर गलत दिशा में झाड़ू रखने से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है? जी हां, दरअसल,  किसी भी दिशा में झाड़ू रखना ना सिर्फ आपके परिवार में विवाद बढ़ा सकता है बल्कि, पैसों की कमी का कारण भी बन सकता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए झाड़ू रखने के सही तरीके के बारे में। 

क्या है झाड़ू रखने का सही तरीका? 

जिस तरह घर में धन को छुपाकर रखा जाता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार ठीक उसी तरह झाड़ू को भी छुपाकर रखना चाहिए। घर या ऑफिस में झाड़ू का काम होते ही उसे नजरों के सामने से हटाकर रख देना चाहिए। पूरे समय झाड़ू का दिखाई देना अच्छा नहीं माना जाता। 

खुले स्थान पर रखी झाड़ू अच्छी ऊर्जाओं को बाहर कर देती है।  इसके अलावा झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में खड़ी झाड़ू रखना अच्छा नहीं माना जाता। इससे घर में दरिद्रता आती है। झाड़ू को हमेशा जमीन पर लिटा कर ही रखें। 

झाड़ू रखने की सही दिशा क्या है? 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको अपने घर के उत्तर-पश्चिम या पश्चिम कोने में झाडू और पोछा रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति के साथ-साथ बरकत आती है। वहीं वास्तु के अनुसार झाडू को कभी भी उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा या पूजा कक्ष में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे घर में निगेटिविटी आती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है।इंडिया टीवी परआप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: घर की इस दिशा में पानी से भरी सुराही रखने से प्रसन्‍न होती हैं मां लक्ष्‍मी, खिंचा चला आता है पैसा

Vastu Tips: घर में इस जगह पर लगाएं विंड चाइम, परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म